इंदौर नगर निगम के जोन 14 कार्यालय में शनिवार देर शाम नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा किया। …और पढ़ें

HighLights
- नशे में जोन कार्यालय पहुंचा, गाड़ी के आगे लेटा युवक
- निगमकर्मियों ने डंडे से धमकाया, पुलिस ने लिया हिरासत में
- जोनल अधिकारी बोले- हमला नहीं, सिर्फ धमकाया था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर नगर निगम के जोन 14 में शनिवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। नशे में धुत एक युवक कार्यालय में घुसकर हंगामा करने लगा। युवक को बाहर निकालने के लिए निगमकर्मियों ने उस पर डंडा भी मारा, लेकिन वह नहीं गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
द्वारकापुरी पुलिस ने हंगामा कर रहे मनोज भोंडवे निवासी ऋषि पैलेस को हिरासत में लिया है। शनिवार को मनोज ने नशे की हालत में थाने के पास बने निगम के जोन कार्यालय में देर तक हंगामा किया था। नशे की हालत में वह जोन कार्यालय के बाहर खड़ी जोन अध्यक्ष की गाड़ी के आगे ले गया था।
उसने मौके पर खड़ी निगम की गाड़ियों में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया। हंगामा बढ़ता देख निगम के कुछ निगमकर्मियों ने मनोज पर डंडे से हमला किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज को पकड़कर अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ें : सादे कपड़ों में खड़ी कांस्टेबल से बोला मनचला- सिंगल हो क्या?, इंदौर पुलिस ने किया स्टिंग ऑपरेशन
हमला नहीं किया था
युवक जोन कार्यालय में घुसकर हंगामा कर रहा था। निगमकर्मियों ने उसे समझाइश दी लेकिन वह नहीं माना। निगमकर्मियों ने उसे डंडे से मारा नहीं बल्कि सिर्फ धमकाया था ताकि वह हंगामा रोक दे। -लोकेश शर्मा, जोनल अधिकारी जोन 14
Source link
#इदर #म #नश #म #यवक #न #नगर #नगम #जन #करयलय #म #मचय #हगम #सशल #मडय #पर #वयरल #हआ #वडय #पलस #न #पकड

