भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में वैश्विक स्तर पर 546वीं रैंक प्राप्त की है। यह उपलब्धि विश्व के अग्रणी उच्चतर शिक्षण संस्थानों के बीच संस्थान की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को और सुदृढ़ करती है। आईआईटी इंदौर ने साइटेशन्स प्रति फैकल्टी श्रेणी में 97.4 का उत्कृष्ट स्कोर प्राप्त किया है। यह स्कोर संस्थान के संकाय सदस्यों द्वारा किए जा रहे उच्च गुणवत्ता वाले प्रभावशाली अनुसंधान कार्यों को प्रतिबिंबित करता है। 30.1 के समग्र स्कोर के साथ आईआईटी इंदौर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अत्याधुनिक अनुसंधान, अंतर्विषयी नवाचार तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विशेष ध्यान देते हुए वैश्विक उच्चतर शिक्षा परिदृश्य में अपनी स्थिति को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।
विविध शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करता है संस्थान
वर्ष 2009 में स्थापित आईआईटी इंदौर ने कम समय में ही भारत के प्रमुख द्वितीय पीढ़ी के आईआईटी संस्थानों में अपनी पहचान बनाई है। संस्थान अभियांत्रिकी, विज्ञान, मानविकी, डिजाइन तथा अंतर्विषयी क्षेत्रों में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डॉक्टरेट स्तर के विविध शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करता है। अत्याधुनिक अनुसंधान अवसंरचना, उद्योगों के साथ मजबूत साझेदारी तथा विश्व के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सहयोग के माध्यम से संस्थान ने एक सशक्त अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है।
मूल्यांकन के वैश्विक मानकों पर फोकस
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन विभिन्न मानकों के आधार पर करती है। इनमें शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, संकाय-विद्यार्थी अनुपात, साइटेशन्स प्रति फैकल्टी, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क, रोजगार परिणाम तथा अंतरराष्ट्रीयकरण से संबंधित संकेतक शामिल हैं। वर्ष 2027 की रैंकिंग में आईआईटी इंदौर का प्रदर्शन शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रभावशाली अनुसंधान, नवाचार तथा सामाजिक योगदान के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि आईआईटी इंदौर को एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्थान के रूप में और अधिक सशक्त बनाती है।
Source link
#Indore #News #कयएस #वरलड #रकग #म #आईआईट #इदर #क #बड #छलग #546व #सथन #हसल #कय



