बड़े भाई के सामने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या:  दतिया में लाइसेंसी रायफल सिर पर टिकाकर किया फायर, 6 फीट दूर गिरा – datia News

बड़े भाई के सामने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या: दतिया में लाइसेंसी रायफल सिर पर टिकाकर किया फायर, 6 फीट दूर गिरा – datia News

बड़े भाई के सामने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या:  दतिया में लाइसेंसी रायफल सिर पर टिकाकर किया फायर, 6 फीट दूर गिरा – datia News


दतिया जिले के सेवढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुरा में रविवार दोपहर घरेलू विवाद के बाद 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार जब्त कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जसराम गुर्जर (55) पुत्र मथुरा प्रसाद गुर्जर, निवासी रसूलपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जसराम को शराब पीने की लत थी और वह अक्सर नशे की हालत में घर पर विवाद करता था। रविवार दोपहर भी किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हुई थी। इस दौरान परिजनों और बड़े भाई ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। रायफल से खुद को गोली बताया गया है कि विवाद के बाद जसराम अपनी 315 बोर की लाइसेंसी रायफल लेकर घर से बाहर निकल आया। परिजनों ने उसे रोकने की कोशिश की, इसी दौरान उसने रायफल सिर पर टिकाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह करीब 6 फीट दूर नाली में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। एसडीओपी अजय चनाना ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे जसराम हथियार लेकर घर से बाहर निकला था। परिवार के लोगों ने उसे पकड़ने और समझाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही उसने खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भिंड में करता था काम परिजनों के मुताबिक जसराम भिंड जिले में एक निजी खदान पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से रायफल जब्त कर ली गई है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और नशे की हालत को घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Source link
#बड #भई #क #समन #कनपट #पर #गल #मरकर #क #आतमहतय #दतय #म #लइसस #रयफल #सर #पर #टककर #कय #फयर #फट #दर #गर #datia #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *