भिंड में NH-719 पर गोहद चौराहा क्षेत्र में बंजारे का पुरा के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। नेपाल प्रांत के पलिया से यात्रियों को लेकर बैंगलोर जा रही स्लीपर बस गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10-1
.
जानकारी के अनुसार स्लीपर बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बंजारे का पुरा के पास गैस सिलेंडर से भरा ट्रक ट्रॉला को ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक करते समय ट्रक सामने से आ रही यात्री बस के रास्ते में आ गया। बस को बचाने के प्रयास में ट्रॉला ड्राइवर ने अपना वाहन सड़क से नीचे खाई में पलटा दिया। इसके बाद गैस से भरे ट्रक की बस से जोरदार टक्कर हो गई।
फोटो में देखिए हादसे के हालात…

महिला की मौके पर मौत हो गई।

हादसे के समय ट्राला खाई में पलट गया।

10-12 यात्री घायल हैं।

हादसे में बस-ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रत्स हो गए।


हादसे के बाद घायल सड़क पर तड़पते रहे।

बस के आगे का हिस्सा नष्ट हुआ।

ड्राइवर बस के केबिन में फंस गया था ग्रामीणों ने मदद कर निकाला।

मौके पर मदद के लिए ग्रामीण आगे आए।
ट्रॉला खाई में पलटा, बड़ा हादसा टला प्रत्यक्षदर्शी रिटायर फौजी नवल सिंह भदौरिया के मुताबिक, वे हादसे के समय बाइक से बस से कुछ मीटर पीछे चल रहे थे।
उन्होंने बताया कि ट्रॉला चालक ने स्थिति को भांपते हुए अपने वाहन को खाई में पलटा दिया। यदि ट्रॉला चालक वाहन को खाई में नहीं पलटता तो बस ट्रॉला और गैस से भरे ट्रक दोनों की चपेट में आ सकती थी। इससे हादसा और भीषण हो सकता था और बड़ी जनहानि की आशंका थी। ट्रॉला चालक के इस प्रयास से बड़ा हादसा टल गया।
बस ड्राइवर भी केबिन में फंसा टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक को भी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में घायल 10-12 यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे की सूचना के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और घटना की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारणों की जांच
Source link
#Bhind #NH719 #Accident #Bus #Collision #Gas #Container #Woman #Dies


