अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। ट्रंप ने कहा कि स्टार्मर दो महत्वपूर्ण मुद्दों- आव्रजन (इमिग्रेशन) और ऊर्जा नीति; पर पूरी तरह विफल रहे हैं। ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि स्टार्मर ने अवैध और अनियंत्रित आव्रजन को रोकने में सफलता नहीं पाई। इसके अलावा उन्होंने ऊर्जा नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि ब्रिटेन को नॉर्थ सी में तेल उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए था।
आलोचना के बाद ट्रंप ने दी शुभकामनाएं
हालांकि ट्रंप ने पीएम कीएर स्टार्मर की आलोचना की, लेकिन अंत में उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ब्रिटेन में इमिग्रेशन और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। फिलहाल ब्रिटेन सरकार की ओर से ट्रंप के इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
फिलहाल ब्रिटेन में क्या हालात हैं?
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर की कुर्सी खतरे में है। उन पर पद छोड़ने का भारी दबाव है। लेबर पार्टी के अंदर ही बगावत शुरू हो गई है। पार्टी नेता अब एंडी बर्नहैम को नया प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। हाल ही में मेकरफील्ड सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस चुनाव में बर्नहैम ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने धुर दक्षिणपंथी नेता नाइजेल फराज की पार्टी ‘रिफॉर्म यूके’ को बुरी तरह हरा दिया। इस जीत के बाद बर्नहैम की दावेदारी सबसे मजबूत हो गई है।

अपनों की बगावत से स्टार्मर घिरे
पार्टी में होने वाला विरोध सामने आने लगा है। स्टार्मर के मंत्री भी उनके खिलाफ हो गए हैं। कयास लग रहे हैं कि कीएर स्टार्मर अगले हफ्ते ही प्रधानमंत्री आवास खाली कर सकते हैं। हालांकि पीएम स्टार्मर अभी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। शनिवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दो साल पहले जनता ने उन्हें बड़ा जनादेश दिया था। उन्होंने साफ कहा कि वह मैदान छोड़कर कहीं नहीं भागेंगे।
बर्नहैम की तैयारी और नया संकट
अब पीएम कीएर स्टार्मर भले ही अपनी जिद पर अड़े हैं, लेकिन उनकी पकड़ कमजोर हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 300 लेबर सांसद बर्नहैम के साथ हैं। व्यापार सचिव पीटर काइल ने रविवार को कहा कि पीएम स्टार्मर को राजनीतिक हकीकत को समझना होगा।
Source link
#बरटश #पएम #कएर #सटरमर #दग #इसतफटरप #क #बड #दव #इमगरशन #और #ऊरज #नत #पर #वफल #रह #सरकर #british #Keir #Starmer #Resign #Trumps #Bold #Claim #Govt #Failed #Immigration #Energy #Policy


