चोरी के पहले बदलता था कपड़े, नकली नंबर प्लेट लगाकर घूमता था इंदौर में, ई रक्षक ऐप ने खोला राज और पकड़ा गया राजस्थान का शातिर चोर

चोरी के पहले बदलता था कपड़े, नकली नंबर प्लेट लगाकर घूमता था इंदौर में, ई रक्षक ऐप ने खोला राज और पकड़ा गया राजस्थान का शातिर चोर

वह कोटा से जमानत पर रिहा होने के बाद सुखलिया क्षेत्र में रह रहा था। कोचिंग संस्थान,रेस्त्रां,56 दुकान जैसी जगहों पर रैकी कर बाइक चुरा लेता था। पूछताछ …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 08:45:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 08:50:31 PM (IST)

चोरी के पहले बदलता था कपड़े, नकली नंबर प्लेट लगाकर घूमता था इंदौर में, ई रक्षक ऐप ने खोला राज और पकड़ा गया राजस्थान का शातिर चोर
10 महंगी बुलैट बाइक और 12 चाबियां,फर्जी नंबर प्लेट मिली। – एआई फोटो।

HighLights

  1. बाइक चुराते ही कपड़े बदल लेता था चोर।
  2. 50 लाख रुपये की 14 गाड़ियां बरामद।
  3. -ई-रक्षक एप से खुली आरोपित की पोल।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर कन्हैया लाहौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 लाख रुपए कीमत की 14 गाड़ियां बरामद की हैं। बरामद गाड़ियों में 10 महंगी बुलैट शामिल है। चोरी की गाड़ियों पर जाली नंबर प्लेट लगाकर रैकी कर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस 12 मास्टर चाबियां, जाली नंबर प्लेट, हेलमेट और अन्य सामान भी मिला है।

तुकोगंज टीआई जितेंद्र चौहान के अनुसार पुलिस शुक्रवार को रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबाल ग्राउंड के सामने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बुलेट से जा रहे कन्हैयालाल को पकड़ा तो पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा।

ई-रक्षक ऐप से चेचिस और इंजन नंबर की जांच की तो सामने आया कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है और वाहन तुकोगंज क्षेत्र से चोरी गया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कन्हैयाल ने 31 मई की रात 56 दुकान क्षेत्र से बुलेट चोरी करना स्वीकार कर लिया। कन्हैयाल पुत्र प्रेमचंद लाहौर निवासी भवानीमंडी(राजस्थान) के खिलाफ कोटा और आगर के आपराधिक प्रकरण भी मिल गए।

टीआई के अनुसार कन्हैया ने बताया वह कोटा से जमानत पर रिहा होने के बाद सुखलिया क्षेत्र में रह रहा था। कोचिंग संस्थान,रेस्त्रां,56 दुकान जैसी जगहों पर रैकी कर बाइक चुरा लेता था। पूछताछ में उसने हीरानगर, विजयनगर, एमजी रोड, संयोगितागंज, खजराना, एरोड्रम और तुकोगंज समेत उज्जैन से भी वाहन चोरी करना कबूल किया।

10 बुलेट और एक अन्य बाइक इंदौर से बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विमल अपार्टमेंट और वल्लभ नगर क्षेत्र से 10 बुलेट मोटरसाइकिल एवं एक बाइक बरामद की। इसके अलावा आरोपी द्वारा इंदौर से चुराकर आगर मालवा जिले के सोयतकला में बेची गई दो बुलेट भी पुलिस ने जब्त कर ली हैं। अधिकांश वाहनों के नंबर हटा दिए गए थे। वह चोरी की बुलैट तो गिरवी रख देता था। पुलिस ने राजस्थान से गाड़ियां जब्त की तो लोगों ने विरोध किया।

मास्टर चाबियों से देता था वारदात को अंजाम

डीसीपी ने एसआइ शिवराजसिंह,विजेंद्रसिंह सोलंकी,देवेंद्रसिंह जादौन और राजीव यादव की टीम बनाई थी। उसके घर की तलाशी लेने पर पुलिस को 12 चाबियां बरामद की हैं। आरोपी ने स्वीकार किया है कि इन्हीं चाबियों की मदद से वह विभिन्न कंपनियों के दोपहिया वाहनों के लाक खोलकर चोरी करता था। पुलिस को चकमा देने के लिए वह रास्ते में कपड़े भी बदल लेता था।

Source link
#चर #क #पहल #बदलत #थ #कपड #नकल #नबर #पलट #लगकर #घमत #थ #इदर #म #ई #रकषक #ऐप #न #खल #रज #और #पकड #गय #रजसथन #क #शतर #चर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *