मलयेशिया मास्टर्स: मालविका बंसोड़-अश्मिता चालीहा दूसरे दौर में, अन्य भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन

मलयेशिया मास्टर्स: मालविका बंसोड़-अश्मिता चालीहा दूसरे दौर में, अन्य भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन

मालविका ने शानदार वापसी करते हुए जीता मुकाबला

एसीएल इंजरी और सर्जरी के बाद वापसी कर रहीं मालविका बंसोड़ ने जर्मनी की विश्व नंबर-52 वोन ली को कड़े मुकाबले में 21-17, 16-21, 21-9 से हराया। मालविका ने पहला गेम जीतने के बाद दूसरा गंवा दिया, लेकिन निर्णायक गेम में दमदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब दूसरे दौर में उनका सामना डेनमार्क की आठवीं वरीयता प्राप्त लाइन होजमार्क जार्सफेल्ड्ट से होगा।

अश्मिता चलिहा की आसान जीत

अश्मिता ने इंडोनेशिया की विश्व नंबर-56 थलिता रामधनी वीर्यवान को सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब अश्मिता का अगला मुकाबला मलयेशिया की गोह जिन वी से होगा।

पुरुष एकल में भारतीय चुनौती कमजोर पड़ी

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन को बड़ा झटका लगा। आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन इंडोनेशिया के मोहम्मद जाकी उबैदिल्लाह से 17-21, 11-21 से हारकर पहले दौर में ही बाहर हो गए। वहीं, एचएस प्रणॉय ने जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोदाई नाराओका के खिलाफ 80 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में कड़ी टक्कर दी, लेकिन 17-21, 22-20, 22-24 से हार गए। किरण जॉर्ज चोट के कारण मुकाबला पूरा नहीं कर सके। वह फ्रांस के एलेक्स लैनियर के खिलाफ 15-21, 1-6 से पीछे चल रहे थे, तभी रिटायर हो गए। भारत के थारुन मान्नेपल्ली ने पहला गेम जीतने के बावजूद चीनी ताइपे के वांग पो-वी के खिलाफ मुकाबला 21-17, 14-21, 8-21 से गंवा दिया।

अनमोल खरब भी बाहर

महिला एकल में अनमोल खरब ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन जार्सफेल्ड्ट को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 21-13, 16-21, 19-21 से हारकर बाहर हो गईं।

युगल स्पर्धाओं में भी निराशा

मिक्स्ड डबल्स में भारत की जोड़ी असिथ सूर्या और अमृता प्रमुथेश को इंडोनेशिया के बॉबी सेतिआबुदी और मेलाती डेवा ओकतावियंती के खिलाफ 13-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। महिला डबल्स में बहनें रुतपर्णा पांडा और स्वेतपर्णा पांडा जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी रिन इवांगा और की नाकानिशी से 7-21, 6-21 से हार गईं।

Source link
#मलयशय #मसटरस #मलवक #बसडअशमत #चलह #दसर #दर #म #अनय #भरतय #खलडय #क #नरशजनक #परदरशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *