इंदौर सराफा बाजार: डॉलर में मजबूती से सोना 1700 और चांदी 7000 रुपये हुई सस्ती

इंदौर सराफा बाजार: डॉलर में मजबूती से सोना 1700 और चांदी 7000 रुपये हुई सस्ती

दरअसल, शादियों का सीजन होने के कारण गहनों में पूछताछ सीमित रूप से बाजार में बनी हुई है। ज्वेलर्स का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में तेजी की वजह से बुलियन …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 08:08:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 08:10:40 PM (IST)

इंदौर सराफा बाजार: डॉलर में मजबूती से सोना 1700 और चांदी 7000 रुपये हुई सस्ती
इंदौर में सोने और चांदी के दाम।

HighLights

  1. बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
  2. सोना केडबरी 1700 रुपये टूटकर 146100 रुपये प्रति दस ग्राम है।
  3. चांदी चौरसा 7000 रुपये घटकर 232500 रुपये प्रति किलो रह गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। डालर की दर में आई तेजी के कारण अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली देखने को मिली है जिससे सोना-चांदी वायदा में जोरदार गिरावट दर्ज की गई।

कामेक्स पर सोना वायदा 78 डालर टूटकर 4131 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 382 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

इंदौर में सोना केडबरी 1700 रुपये टूटकर 146100 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 7000 रुपये घटकर 232500 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर घरेलू सराफा बाजार में कुछ हलचल देखने को मिली है।

दरअसल, शादियों का सीजन होने के कारण गहनों में पूछताछ सीमित रूप से बाजार में बनी हुई है। ज्वेलर्स का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में तेजी की वजह से बुलियन मार्केट टूट गया। मौजूदा परिस्थितियों में निवेशकों का रुख सोना-चांदी से उतरकर डॉलर इंडेक्स की तरफ है।

कामेक्स वायदा पर सोना 4131 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 4197 डॉलर और नीचे में 4090 डॉलर प्रति औंस और चांदी 62.62 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 65.14 डॉलर और नीचे में 61.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 146100, सोना आरटीजीएस में 144000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 132000 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 147800 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 232500, चांदी आरटीजीएस 234300 चांदी टंच 233000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2700 रु. प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी 239500 रु. पर बंद हुई थी।

Source link
#इदर #सरफ #बजर #डलर #म #मजबत #स #सन #और #चद #रपय #हई #ससत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *