क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ अब बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। मैट डेमन स्टारर इस फिल्म ने सिर्फ तीन हफ्तों में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। खास बात यह है कि यह कामयाबी ऐसे समय में आई है जब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ जैसी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है।
तीन हफ्तों में पार किया 1 बिलियन का आंकड़ा
तीन हफ्तों के बाद ‘द ओडिसी’ ने नॉर्थ अमेरिका में 429.6 मिलियन और ओवरसीज 578.8 मिलियन की कमाई की है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 1.009 बिलियन यानी 100 करोड़ से ज्यादा की हो गई है।
इसके साथ ही इस फिल्म ने नोलन की 2008 की सुपरहिट ‘द डार्क नाइट’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने 1.008 बिलियन कमाए थे। अब ‘द ओडिसी’ नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। इसे ‘द डार्क नाइट राइजेज’ 1.081 बिलियन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी करीब 73 मिलियन और कमाने हैं।



