Indore: महू नाके पर  भाजपा नेता के साथ बदसलूकी, दो पुलिसकर्मी निलंबित, टीआई लाइन अटैच

Indore: महू नाके पर भाजपा नेता के साथ बदसलूकी, दो पुलिसकर्मी निलंबित, टीआई लाइन अटैच

इंदौर के महू नाका चौराहे पर रोज वाहन चालकों को रोककर पुलिस हेलमेट नहीं पहनने पर चालान बना रही है। शुक्रवार को चौराहे से भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे गुजर रहे थे, तो उन्हें भी पुलिस ने रोक लिया। उन्होंने अपना परिचय दिया, लेकिन पुलिस ने उनका वाहन नहीं छोड़ा और कहा कि चालान तो बनेगा। पुलिस अफसरों की इस बात से शेंडगे नाराज हो गए और बहस शुरू हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदर्शन करने लगे। इस मामले में  ट्रैफिक सुबेदार लक्ष्मी और आरक्षक शेखर को निलंबित कर दिया, जबकि टीआई राधा यादव को लाइन अटैच कर दिया है। 

कुछ देर बाद भाजपा नेता ने फोन करना शुरू किया और थोड़ी ही देर में चौराहे पर 200 से अधिक कार्यकर्ता एकत्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर वाहनों को रोकना भी शुरू कर दिया। चौराहे से जुड़े पांच मार्गों पर वाहनों की कतार लग गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़े:बीमारी के बाद पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, पानी वाले बाबा के नाम से थे मशहूर

भाजपा विधायक मालिनी गौड़ की तरफ से उनके प्रतिनिधि प्रणय चित्तौड़ा भी मौके पर आए और उन्होंने पुलिस अफसरों से चर्चा की। कुछ देर बाद चक्का-जाम समाप्त हो गया और कार्यकर्ता लौट गए। शेंडगे का कहना था कि चौराहे पर रोज जांच के नाम पर सुबह से वाहन चालकों को रोका जाता है। कई वाहन चालक एक साथ खड़े रहते हैं और चालान बनने का इंतजार करते हैं। इस कारण कई लोगों को दफ्तर और संस्थानों में जाने में देर हो जाती है। लोग हमसे भी अनावश्यक जांच की शिकायत करते हैं।

Source link
#Indore #मह #नक #पर #भजप #नत #क #सथ #बदसलक #द #पलसकरम #नलबत #टआई #लइन #अटच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *