कार की टक्कर से युवक की मौत:  नरसिंहपुर में बाजार से लौटते समय हादसा; पुलिस ने कार को जब्त किया – Narsinghpur News

नरसिंहपुर जिले में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम सिहोरा चौकी अंतर्गत ग्राम बम्होरी के पास हुआ। मृतक की पहचान विधान कौरव (19) पिता वीरेंद्र कौरव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विधान बुधवार शाम बाइक से बाजार गया था। लौटते समय शाम करीब 6:30 बजे एक कार (एमपी 49 सी 7947) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विधान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त किया घटना के बाद सिहोरा पुलिस ने संबंधित कार को जब्त कर लिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच के लिए प्रकरण सिहोरा चौकी भेजा जाएगा। हादसे से गांव में शोक का माहौल है।

Source link
#कर #क #टककर #स #यवक #क #मत #नरसहपर #म #बजर #स #लटत #समय #हदस #पलस #न #कर #क #जबत #कय #Narsinghpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *