![]()
भिंड के लहार थाना क्षेत्र में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के गेहूं उपार्जन (खरीदी) में फर्जी किसान पंजीयन का बड़ा मामला सामने आया है। यहां चार लोगों ने अन्य किसानों की जमीन को अपने पंजीयन में जोड़कर सरकारी खरीदी केंद्रों पर गेहूं बेचने का प्रयास किया। प्रशासन की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद, कलेक्टर के निर्देश पर लहार थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार मुदगल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कलेक्टर (खाद्य) कार्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर सत्यापित किसान पंजीयनों के खसरों की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान संबंधित पटवारियों और राजस्व अधिकारियों ने खसरों का सत्यापन कर पंचनामा तैयार किया। रिपोर्ट में पाया गया कि जिन सर्वे नंबरों के आधार पर उपार्जन पंजीयन कराया गया था, उनमें आरोपी भूमिस्वामी के रूप में दर्ज ही नहीं थे। इसके अलावा, असली जमीन मालिकों से न तो कोई लिखित सहमति ली गई थी और न ही संस्था स्तर पर बटाई या अनुबंध का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया गया था। इन चार आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई
प्रशासन की जांच में चार लोगों के किसान पंजीयन फर्जी और संदिग्ध पाए गए। इनमें लिधौरा निवासी संचिता (पत्नी संजीव पाठक), लालपुरा निवासी गिरजा (पत्नी संतोष) और प्रतीक्षा (पत्नी गोविंद) के साथ-साथ दबोह निवासी वीरसिंह तोमर (पुत्र निरंजन सिंह) शामिल हैं। जांच रिपोर्ट और पंचनामों में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने इसे फर्जी पंजीयन मानते हुए पुलिस कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अलग-अलग समितियों के माध्यम से की गई गड़बड़ी
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों ने अलग-अलग गांवों की जमीनें दिखाकर यह फर्जीवाड़ा किया…
Source link
#भड #म #गह #खरद #म #फरजवड #पर #FIR #दसर #क #जमन #क #खसर #लगकर #कय #पजयन #जच #क #बद #पलस #न #दरज #कय #कस #Bhind #News


