अगले 2 दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून:  ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा में सबसे आखिरी में; आज 45 जिलों में अलर्ट – Bhopal News

अगले 2 दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून: ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा में सबसे आखिरी में; आज 45 जिलों में अलर्ट – Bhopal News

अगले 2 दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून:  ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा में सबसे आखिरी में; आज 45 जिलों में अलर्ट – Bhopal News


मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। 24 जून को दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में इसकी अधिकारिक घोषणा हो गई। गुरुवार को मानसून आगे नहीं बढ़ा, लेकिन प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहा। शाजापुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। शुक्रवार को प्रदेश के कुल 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो शुक्रवार को मानसून आगे बढ़ सकता है। ऐसे में अगले 2 दिन के अंदर मानसून भोपाल और उज्जैन संभाग के जिलों में एंटर हो जाएगा। ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल में सबसे आखिरी में पहुंचेगा। ग्वालियर-चंबल को छोड़ बाकी हिस्से में बारिश
मौसम विभाग ने शुक्रवार को आगर-मालवा और सीहोर में 50 से 60Km प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर में बारिश का अनुमान है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में धूप खिली रहेगी। शाजापुर में 2 इंच बारिश, श्योपुर-बालाघाट में आधा इंच पानी गिरा
प्रदेश के शाजापुर में गुरुवार को 51 मिमी यानी, 2 इंच से ज्यादा बारिश हो गई। श्योपुर और बालाघाट में करीब आधा इंच पानी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को इंदौर, खंडवा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मैहर, खरगोन समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। शाजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि इंदौर में जोखिम वाले पर्यटन स्थलों पर 22 अगस्त तक प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। बदले मौसम की वजह से दिन के तापमान में गिरावट हुई है। खरगोन में सबसे कम 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल में 30.5 डिग्री, सिवनी में 31 डिग्री, खंडवा में 31.1 डिग्री, पचमढ़ी में 32.4 डिग्री, धार में 32.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 33.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 34 डिग्री, शाजापुर में 34.2 डिग्री, रायसेन में 34.6 डिग्री, शिवपुरी में 35 डिग्री, सागर में 35 डिग्री, सागर में 35.7 डिग्री, उमरिया में 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 32.8 डिग्री, इंदौर में 33.9 डिग्री, ग्वालियर में 40.5 डिग्री, उज्जैन में 33.8 डिग्री और जबलपुर में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को हुई बारिश की तस्वीरें… अब तक इन जिलों में आ चुका मानसून
अलीराजपुर, इंदौर, हरदा, धार, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, सिवनी, बालाघाट, मंडला, बड़वानी, डिंडौरी में मानसून के आने की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश में सामान्य का आंकड़ा सुधरा
प्रदेश में पिछले 48 घंटे से बारिश हो रही है। कई जिलों में 4 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। इससे प्रदेश की ओवरऑल बारिश के आंकड़े में भी सुधार आया है। 1 जून से अब तक औसत 91.7 मिमी (3.7 इंच) बारिश होना थी, लेकिन 52.2 मिमी (2.1) इंच पानी गिरा है, जो सामान्य से 43% कम है। 24 जून तक की स्थिति में यह आंकड़ा 50 प्रतिशत तक था। यानी, आंकड़े में 7 प्रतिशत तक का सुधार आया है। इन जिलों में सामान्य से कम/ज्यादा बारिश मैप से समझें, 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम जून में MP के 5 बड़े शहरों में ऐसा ट्रेंड भोपाल में 15 जून तक तेज गर्मी
राजधानी में जून महीने में तेज गर्मी और बारिश दोनों का ही ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 जून से पहले तेज गर्मी का असर दिखा है। 3 साल तो तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वहीं, रात का टेम्प्रेचर 17.4 डिग्री तक आ गया। साल 2020 में सबसे ज्यादा 16 इंच बारिश हुई थी। वहीं, पिछले साल 2024 में पूरे महीने 10.9 इंच पानी गिरा था। 10 साल में दूसरी बार इतनी बारिश हुई थी। 24 घंटे में करीब 5 इंच पानी बरसा था। इंदौर में पिछले साल हुई थी 4 इंच बारिश
जून में इंदौर में दिन के टेम्प्रेचर में खासी गिरावट होती है। पिछले 7 साल यानी- 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में जून में कम गर्मी पड़ी। पारा 39.6 से 41.6 डिग्री के बीच रहा है। पिछले साल तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। इस महीने कोटे की 20 प्रतिशत तक बारिश हो जाती है। पिछले साल साढ़े 5 इंच पानी गिरा था। बारिश के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साल 1980 में यहां जून महीने में 17 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 5 इंच बारिश का रिकॉर्ड 23 जून 2003 को बना था। 3 जून 1991 में इंदौर में दिन का पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं, 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। ग्वालियर में 47 डिग्री पार हो चुका टेम्परेचर
ग्वालियर में मई के बाद जून में भी तेज गर्मी रहती है। 10 साल के आंकड़ों की बात करें तो साल 2019 में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं, 2024 में पारा 45.7 डिग्री और 2025 में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस महीने अमूमन तापमान 45 से 46 डिग्री ही रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून 2019 को पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं, 1952 में पूरे महीने साढ़े 28 इंच बारिश हो गई थी। एक दिन में सर्वाधिक साढ़े 7 इंच बारिश का रिकॉर्ड 27 जून 1952 को बना था। साल 2025 में यहां पूरे महीने 10 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। जबलपुर में 10 साल अच्छी बारिश
मानसून की एंट्री के साथ ही जबलपुर में अच्छी बारिश होती है। यहीं से मानसून की एंट्री होती है, इसलिए अन्य जिलों की तुलना में जबलपुर में अच्छा पानी गिरता है। साल 2016 से 2025 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोटे की 30% तक बारिश जून में ही हुई। पिछले साल साढ़े 8 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। इस बार भी जबलपुर संभाग के दक्षिण हिस्से से ही मानसून एंटर हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जबलपुर में 1998 में एक महीने में करीब 30 इंच बारिश दर्ज की गई थी। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 16 जून 1882 को 24 घंटे में साढ़े 7 इंच बारिश हुई थी। उज्जैन में भी अच्छी बारिश का ट्रेंड
जून महीने में उज्जैन में भी अच्छी बारिश होने का ट्रेंड है। 2016 से 2025 के बीच उज्जैन में 2.5 से 8 इंच तक बारिश हो चुकी है। उज्जैन में बारिश के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साल 1970 में पूरे महीने साढ़े 13 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। वहीं, 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 15 जून 2001 को बना था। इस दिन करीब साढ़े 6 इंच बारिश हुई थी। साल 2025 में पूरे महीने 8 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी।

Source link
#अगल #दन #म #भपलउजजन #पहचग #मनसन #गवलयर #चबल #सगररव #म #सबस #आखर #म #आज #जल #म #अलरट #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *