Malaysia Masters:मलयेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं अश्मिता चालीहा, मालविका बंसोड़ को मिली हार – Malaysia Masters: Ashmita Chaliha Reaches Quarter-finals; Malvika Bansod Suffers Defeat

Malaysia Masters:मलयेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं अश्मिता चालीहा, मालविका बंसोड़ को मिली हार – Malaysia Masters: Ashmita Chaliha Reaches Quarter-finals; Malvika Bansod Suffers Defeat

अश्मिता चालीहा मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि भारत के बाकी खिलाड़ी हारकर बाहर हो गए। अश्मिता चालीहा ने मलयेशिया की गोह जिन वेइ को 21-13, 21-16 से हराया। अब उनका सामना आठवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की लाइन होजमार्क जाएर्सफेल्ट से होगा जिन्होंने भारत की मालविका बंसोड़ को करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-16, 8-21, 15-21 से हराया। महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन युफेइ ने 21-16, 21-13 से हराया।



मिश्रित युगल में भाग के सात्विक कनापुरम और राधिका शर्मा भी अमेरिका के प्रेसले स्मिथ और जेनी गेइ से 12-21, 25-27 से हार गए। पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकारूनन और एम आर अर्जुन को चीन के हू कि युआन और लिन शियांग ने 21-14, 21-15 से हराया। लक्ष्य सेन और एच एस प्रणय कल ही हारकर बाहर हो गए थे।

Source link
#Malaysia #Mastersमलयशय #मसटरस #क #कवरटर #फइनल #म #पहच #अशमत #चलह #मलवक #बसड #क #मल #हर #Malaysia #Masters #Ashmita #Chaliha #Reaches #Quarterfinals #Malvika #Bansod #Suffers #Defeat

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *