चेन्नई के कन्नागी नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कबड्डी कोच राजू के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कबड्डी कोच राजू पर यह मामला बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO) एक्ट यानी पोक्सो कानून के तहत दर्ज किया गया है।
ट्रेनिंग के दौरान डरा-धमकाकर करता था प्रताड़ित
दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कोच राजू ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को डराया-धमकाया और फिर उसके साथ कथित यौन उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने बयान में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान भी उसे बार-बार यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता था।
Source link
#Chennaiकबडड #कच #पर #पकस #एकट #क #तहत #ममल #दरज #नबलग #खलड #न #लगय #यन #शषण #क #आरप #आरप #फरर #Chennai #Pocso #Case #Registered #Kannagi #Nagar #Kabaddi #Coach #Raju #Molestation #Allegations



