Abhay Deol Glass House Photos: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अभय देओल आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनका गोवा में एक बेहद ही शानदार घर है जो हरियाली के बीचों बीच बसा हुआ है। यूट्यूब शो ‘व्हेयर द हार्ट इज’ के दूसरे एपिसोड में अभिनेता ने अपने घर की झलक दिखाई जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

जंगल के बीचो बीच बना हुआ है एक्टर का घर
अभय देओल का घर ग्लास हाउस है और यह जंगल के बीचों बीच बसा हुआ है। यह बहुत बड़ी जगह में बना हुआ है और इसमें बहुत कम सजावट की चीजें हैं। एक्टर शहर की भाग दौड़ से दूर शांति के लिए यहां पर टाइम स्पेंड करने के लिए आते हैं। उनका यह घर कांच का बना हुआ है जिसे ग्लास हाउस भी कह सकते हैं। उनके इस घर में कांच के बड़े-बड़े दरवाजे और स्विमिंग पूल के अलावा एक बड़ा सा लॉन भी है।
पर्यावरण के करीब रहना चाहते थे एक्टर
अभय देओल ने वीडियो में बात करते हुए बताया कि वह घर के अंदर भी पर्यावरण का एहसास प्राप्त करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने जंगल के बीचों बीच एक प्लॉट खरीदा। उन्होंने कहा कि “मैं असल में घर के अंदर भी वही माहौल लेकर आना चाहता था और इसीलिए मैंने जंगल के बीचों-बीच एक ग्लास हाउस बनाया।”
अभय देओल का यह घर सादगी और इसकी बनावट के लिए प्रसिद्ध है। इसकी ऊंची छत और कांच की खिड़कियां अभिनेता को प्रकृति के करीब होने का एहसास दिलाती हैं। उन्होंने अपने घर को डेकोरेट करने के लिए बेहद कम चीजों और कुछ खास फर्नीचर का इस्तेमाल किया है।
एक्टर ने सादगी से सजाया है घर
अभय देओल ने अपने इस घर में सादगी भरी सजावट की हुई है जिसमें मिट्टी के गमले और कुछ खूबसूरत पेंटिंग लगाई है। घर में कल ग्रेनाइट का फर्श और लकड़ी का आरामदायक फर्नीचर है।
पेड़ पौधों के बीच है प्राइवेट स्विमिंग पूल
अगर हम बाहर की बात करें तो अभय देओल के इस घर के बाहर ट्रॉपिकल पेड़ पौधों के बीच में एक प्राइवेट स्विमिंग पूल भी बना हुआ है। जहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है।
30 करोड़ का है ये ग्लास हाउस
गोवा के जंगलों के बीचों बीच अभय देओल के इस इको फ्रेंडली ग्लास हाउस की कीमत प्रबंध 30 करोड़ की बताई जाती है। लेकिन यह बात कहने लायक है कि उनका यह घर आर्किटेक्चर का एक बहुत ही बेहतरीन नमूना है।



