ahaan pandey and aneet pada north star tattoo a symbol of love

ahaan pandey and aneet pada north star tattoo a symbol of love


पिछले साल अहान पांडे और अनीत पड्डा ने रोमांटिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब दोनों स्टार अपनी फिल्म की वजह से नहीं किसी और वजह से चर्चाओं में बनें है। इस बार दोनों ही एक्टर अपने गर्दन के पिछले हिस्से पर बने हुए तारा टैटू के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। 

मैचिंग टैटू बनवाया

गौरतलब है कि एक्टर अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर आज भी ऑफस्क्रीन पर चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। साल 2025 में YRF के बैनर तले अहान और अनीत की सैयारा फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त हिट हुई थी। जिसके बाद दोनों की डेटिंग अफवाहें काफी देखने को मिली। हालिए में अनीत-अहान ने एक जैसा मैचिंग टैटू ने सोशल मीडिया पर अफवाहों का हवाला देते नजर आए। इस टैटू ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा हैं।

क्या है दोनों के टैटू का मतलब?

बता दें कि, दोनों ही एक्टर्स के गर्दन पर ‘उत्तर तारा’ (North Star) का एक जैसा टैटू बना हुआ है। माना जाता है कि, उत्तर तारा सही रास्ता दिखाने वाली शक्ति और प्रेरणा का प्रतीक होता है। असल में यह जीवन में एक पक्के लक्ष्य, स्थिरता और वफादारी को भी दर्शाता है। अब फैंस ने रिएक्शन दे रहे हैं कि दोनों का यह मैचिंग टैटू उनके खास रिश्ते को बयां करता है।

क्या फिर से एक-साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे

मोहित सूरी सुपरहिट रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म सैयारा को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जिसके बाद फैंस के लिए यह खुशखबरी सामने आई है कि शूटिंग पूरी करने के बाद अहान और अनीत एक बार फिर डायरेक्टर मोहित सूरी की अगली रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। इस बात की पुष्टि खुद ही मोहित सूरी ने की है और कहा है कि सैयारा की टीम के साथ दोबारा काम करना बेहद खास है। शायद ही फिल्म 2027 में रिलीज होगी।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *