Akshay Kumar Saif Ali Khan KBC Set Accident

Akshay Kumar Saif Ali Khan KBC Set Accident


56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Akshay Kumar Saif Ali Khan KBC Set Accident

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर गिरते-गिरते बचे हैं। अक्षय और सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर एक साथ पहुंचे थे।

इसी दौरान पैपराजी को पोज देते वक्त अक्षय कुमार के पीछे मौजूद दरवाजा खुल गया, जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे गिरते-गिरते बचे।

पास ही खड़े सैफ अली खान ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। इसके बाद दोनों स्टार्स हंसते हुए नजर आए। दोनों कलाकार 18 साल के लंबे गैप के बाद एक बार फिर किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

अक्षय के गिरने पर सैफ अली खान ने तुरंत उन्हें संभाल लिया।

अक्षय के गिरने पर सैफ अली खान ने तुरंत उन्हें संभाल लिया।

पीछे खुला दरवाजा बना बैलेंस बिगड़ने की वजह प्रमोशन के दौरान सैफ अली खान पैपराजी को पोज दे रहे थे। तभी अक्षय कुमार भी उनके पास आकर खड़े हो गए। पोज देते समय अक्षय अपने पीछे बने एक दरवाजे से टिकने लगे, लेकिन दरवाजा खुला होने के कारण वे पीछे की तरफ झुक गए।

इससे उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे लड़खड़ाने लगे। तुरंत ही सैफ अली खान ने हाथ बढ़ाकर अक्षय को पकड़ा और गिरने से बचा लिया। संतुलन बनने के बाद दोनों स्टार्स हंसने लगे।

लंदन में भारत-इंग्लैंड मैच देखते के लिए पहुंचे अक्षय कुमार गिरते-गिरते बचे थे।

लंदन में भारत-इंग्लैंड मैच देखते के लिए पहुंचे अक्षय कुमार गिरते-गिरते बचे थे।

एक महीने में दूसरी बार बिगड़ा अक्षय का बैलेंस अक्षय कुमार के साथ यह घटना एक महीने में दूसरी बार हुई है। इससे पहले जुलाई में जब अक्षय लंदन में थे, तब भी सड़क पर चलते समय उन्हें ठोकर लग गई थी।

उस वक्त भी उनके साथ सैफ अली खान ही मौजूद थे। हालांकि, लंदन में हुए उस वाकये के दौरान अक्षय ने खुद को ही संभाल लिया था।

अक्षय कुमार ब्राउन चेक्ड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक कैप पहने नजर आए।

अक्षय कुमार ब्राउन चेक्ड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक कैप पहने नजर आए।

कैजुअल लुक में प्रमोशन करने पहुंचे दोनों स्टार्स प्रमोशन इवेंट के दौरान दोनों एक्टर्स का कैजुअल लुक देखने को मिला। अक्षय कुमार ब्राउन चेक्ड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक कैप पहने नजर आए।

वहीं सैफ अली खान ब्लैक फुल-स्लीव टी-शर्ट, लाइट ब्लू जींस और चश्मे में पहुंचे थे। पोज देते समय अक्षय ने सैफ के कंधे पर हाथ रखा और दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया।

18 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी जोड़ी अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद फिल्म ‘हैवान’ में साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’ और ‘कीमत’ जैसी फिल्में शामिल हैं। दर्शकों के बीच दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती रही है।

फिल्म 'हैवान' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और सैफ अली खान।

फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और सैफ अली खान।

11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी ‘हैवान’ दोनों की आने वाली फिल्म ‘हैवान’ एक क्राइम थ्रिलर है, जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया था। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें

लंदन में लड़खड़ाए अक्षय कुमार; गिरते-गिरते बचे:देख सैफ अली खान और तैमूर हंस पड़े; भारत-इंग्लैंड का मैच देखने गए थे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार रविवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान नजर आए। इस दौरान उनका नया सफेद दाढ़ी वाला लुक चर्चा में रहा। उन्होंने सफेद और बेज रंग की ड्रेस के साथ काले बालों वाला नया लुक अपनाया था। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *