
जांच में दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था में तीन स्तरों पर गंभीर चूक सामने आई है। पहला, अलवर जिला परिषद की भर्ती सेल का। 13 वर्षों तक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और कार्मिकों के स्तर पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया गया। दूसरे स्तर पर जिन पंचायत समितियों में इन लिपिकों को नियुक्ति मिली, वहां संबंधित विकास अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। पंचायत समितियों में कार्यरत कर्मचारियों के दस्तावेजों का भी आवश्यक स्तर पर सत्यापन नहीं कराया गया। तीसरे स्तर पर जिला परिषद में नियुक्त हुए लिपिकों के दस्तावेजों का सत्यापन मुख्य कार्यकारी अधिकारी के स्तर पर भी नहीं कराया गया।
Source link
#Alwar #News #बन #डकयमट #वरफकशन #कलरक #क #मल #नकर #जच #म #बड #खलस


