म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों रॉयल्टी के मुद्दे पर काफी तनाव चल रहा है। इसी बीच मशहूर संगीतकार अमाल मलिक ने एक बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने बिना सीधा नाम लिए अपने साथी कंपोजर तनिष्क बागची पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। अमाल का कहना है कि तनिष्क पैसे देकर अपनी झूठी तारीफ करवाते हैं, दूसरों के गानों का क्रेडिट खुद ले लेते हैं और ओरिजिनल धुनों की नकल करते हैं।
अमाल मलिक का सोशल मीडिया पोस्ट
अमाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा मैसेज लिखा। इसमें उन्होंने तनिष्क को ‘मिस्टर रीमिक्स एंड डिस्ट्रॉयर ऑफ ओरिजिनल्स’ कहा। अमाल ने दावा किया कि तनिष्क पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल करके मीडिया में खबरें छपवाते हैं। उन्होंने लिखा कि तनिष्क को उनका नाम लेने का भी हक नहीं है। अमाल ने यह भी कहा कि तनिष्क हर साल उनके सामने भाई बनने का नाटक करते हैं, जबकि पीछे से अलग खेल खेलते हैं।
इसे भी पढ़ें: Aksar 2 में अभिनव शुक्ला का किसिंग सीन देख दुखी हुई थीं Rubina Dilaik
गाने का क्रेडिट छीनने का आरोप
अमाल मलिक ने फिल्म सैयारा के टाइटल ट्रैक को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इस गाने का असली क्रेडिट फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी को मिलना चाहिए था, लेकिन तनिष्क ने उनका हक मार लिया। अमाल का कहना है कि वे दोनों कलाकार इज्जत की वजह से चुप हैं, वरना सच सामने आ जाएगा। इसके अलावा अमाल ने यह भी कहा कि तनिष्क ने अपने ब्रेकअप और दर्द का इस्तेमाल फिल्मों में काम पाने के लिए किया है।
Dear Mr Remix & Destroyer of Originals 🤭
10 years too late but I will show the world your aukaad 🙂
You don’t deserve my mention also after all that has gone down, so please mera 2017-18 ka photos leke articles likhwana bandh kar Lala…
Paid PR ka paisa tum label se kama… pic.twitter.com/3ihxcQeYYo
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) July 23, 2026
इसे भी पढ़ें: TV Industry Dark Secret: जब Karan Kundrra ने Saanvie Tallwar को बिना सहमति Kiss कर मारा था थप्पड़
गानों की चोरी पर दी चेतावनी
अमाल ने आरोप लगाया कि तनिष्क के कई नए गाने भी असल में पाकिस्तानी गानों और लोक धुनों की नकल हैं। उन्होंने कहा कि तनिष्क का सैयारा गाना भी हमनवा मेरे गाने से मिलता-जुलता है। अमाल ने बताया कि उन्होंने हमेशा सभी संगीतकारों को रीमिक्स गानों के खिलाफ एक साथ आने को कहा था, लेकिन तब किसी ने उनका साथ नहीं दिया। पोस्ट के आखिर में अमाल ने तनिष्क को सख्त चेतावनी देते हुए लिखा कि वे उनसे पंगा न लें, क्योंकि जब शेर भूखा होता है तो वह किसी को नहीं छोड़ता।



