Amar Ujala Samwad: व्हीलचेयर से विश्व चैंपियन तक, संघर्ष-जुनून और जीत की मिसाल हैं संग्राम; जानिए उनकी कहानी

Amar Ujala Samwad: व्हीलचेयर से विश्व चैंपियन तक, संघर्ष-जुनून और जीत की मिसाल हैं संग्राम; जानिए उनकी कहानी

भारतीय प्रोफेशनल रेसलिंग और अब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके संग्राम सिंह ‘अमर उजाला संवाद’ में शिरकत करेंगे। अमर उजाला समूह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ का आयोजन करने जा रहा है। दो दिवसीय इस विशेष आयोजन में 20 से अधिक सत्रों के दौरान 35 से ज्यादा अतिथि प्रदेश के विकास, मनोरंजन, अध्यात्म, खेल, राजनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत कई अहम विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। यह आयोजन 18 और 19 मई को राजधानी स्थित द सेंट्रम होटल में सुबह नौ बजे से शुरू होगा।



‘अमर उजाला संवाद’ के मंच पर संग्राम सिंह भी नजर आएंगे। इस खास बातचीत के दौरान उनके जीवन और करियर से जुड़े कई दिलचस्प और अनसुने किस्से सुनने को मिलेंगे। व्हीलचेयर पर जिंदगी शुरू करने से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोफेशनल रेसलर और एमएमए फाइटर बनने तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल है। आइए जानते हैं संग्राम सिंह के संघर्ष और सफलता से भरे करियर के बारे में…

Source link
#Amar #Ujala #Samwad #वहलचयर #स #वशव #चपयन #तक #सघरषजनन #और #जत #क #मसल #ह #सगरम #जनए #उनक #कहन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *