Amar Ujala Samwad: संघर्ष के दंगल से सफलता की ऊंचाई तक पहुंचे विनोद कुमार, ध्यानचंद अवॉर्ड विजेता कोच की कहानी

Amar Ujala Samwad: संघर्ष के दंगल से सफलता की ऊंचाई तक पहुंचे विनोद कुमार, ध्यानचंद अवॉर्ड विजेता कोच की कहानी

अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ कार्यक्रम में खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। इसी क्रम में भारतीय कुश्ती के अनुभवी कोच, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार भी ‘अमर उजाला संवाद’ के मंच पर नजर आएंगे। दो दिवसीय इस विशेष आयोजन में 20 से अधिक सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 35 से ज्यादा अतिथि प्रदेश के विकास, मनोरंजन, अध्यात्म, खेल, राजनीति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। यह आयोजन 18 और 19 मई को द सेंट्रम होटल में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस खास सत्र में विनोद कुमार भारतीय कुश्ती के बदलते दौर, खिलाड़ियों की तैयारी, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के अनुभव और अपने लंबे खेल जीवन से जुड़े कई प्रेरणादायक किस्से साझा करेंगे।

Source link
#Amar #Ujala #Samwad #सघरष #क #दगल #स #सफलत #क #ऊचई #तक #पहच #वनद #कमर #धयनचद #अवरड #वजत #कच #क #कहन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *