Amar Ujala Samwad Live: कुश्ती पर चर्चा करेंगे संग्राम-अमन और पूर्व कोच विनोद कुमार, संवाद के मंच पर आएंगे नजर

Amar Ujala Samwad Live: कुश्ती पर चर्चा करेंगे संग्राम-अमन और पूर्व कोच विनोद कुमार, संवाद के मंच पर आएंगे नजर

भारतीय प्रोफेशनल रेसलिंग और अब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके संग्राम सिंह, पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान अमन सहरावत और भारतीय कुश्ती के अनुभवी कोच, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार भी अमर उजाला संवाद के मंच पर पहुंच रहे हैं। 

भारतीय कुश्ती का जाना-पहचाना नाम हैं विनोद कुमार

अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ कार्यक्रम में खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही हैं। विनोद कुमार भारतीय कुश्ती जगत का एक बड़ा और सम्मानित नाम हैं। उन्होंने न सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में देश का नाम रोशन किया, बल्कि कोच के तौर पर भी भारतीय पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं।

संग्राम और अमन का करियर

संग्राम सिंह ने 1999 में दिल्ली पुलिस के साथ एक खिलाड़ी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 2005 में ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कांस्य पदक जीता। इसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बनाई। वहीं, अमन ने 2012 ओलंपिक में सुशील कुमार का प्रदर्शन देखकर पहलवान बनने का सपना देखा। 2021 में उन्होंने पहली बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता। अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई करने वाले भारत के इकलौते पुरुष पहलवान थे। ओलंपिक में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराया। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कांस्य पदक मुकाबले में अमेरिका के डेरियन क्रूज को 13-5 से हराकर उन्होंने इतिहास रच दिया।

Source link
#Amar #Ujala #Samwad #Live #कशत #पर #चरच #करग #सगरमअमन #और #परव #कच #वनद #कमर #सवद #क #मच #पर #आएग #नजर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *