Lady Gaga Baby: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर लेडी गागा पहली बार मां बनी हैं। 40 साल की उम्र में लेडी गागा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। लेडी गागा को पहले बार उनके बच्चे के साथ स्पॉट किया तो उनकी ये सबसे पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई है जिन्हें उनके फैंस काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं।

वायरल तस्वीरों में लेडी गागा उत्तरी कैलिफोर्निया में माइकल के साथ टहलती नजर आ रही हैं और उन्होंने बच्चे को सीने से लगा रखा है। बता दें कि लेडी गागा ने शादी नहीं की है उन्होंने कमिटेड रिलेशशिप में ही अपने पार्टनर के बच्चे को जन्म दिया है।
‘पीपल मैगजीन’ और ‘पेज सिक्स’ ने कपल के पहली बार माता-पिता बनने की खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने बिजनेसमैन माइकल पोलान्स्की से साल 2024 में सगाई की थी। यह कपल 2019 से रिलेशनशिप में है। हालांकि बीते दिनों ऐसी अफवाहें थीं कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, लेकिन कपल के करीबियों ने बाद में पुष्टि की है कि उनकी अभी सिर्फ सगाई ही हुई है, शादी नहीं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अप्रैल में अपना ‘Mayhem Ball’ टूर खत्म करने का बाद से लेडी गागा पिछले कुछ महीनों में काफी हद तक लोगों से दूर रही थीं। कई इंटरनेशनल न्यूज आउटलेट्स की रिपोर्टस में अभी बच्चे के जन्म की सही तारीख, नाम या जैंडर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फैंस ने सोशल मीडिया पर इस खबर पर हैरानी और खुशी जाहिर की।

