Amitabh Bachchan Birthday | Fan Denied Handshake Outside Jalsa Mumbai

Amitabh Bachchan Birthday | Fan Denied Handshake Outside Jalsa Mumbai


38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Amitabh Bachchan Birthday | Fan Denied Handshake Outside Jalsa Mumbai

अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन के मौके पर छोटी फैन से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। दरअसल अमिताभ के 84वें जन्मदिन पर उनके मुंबई स्थित आवास ‘जलसा’ के बाहर फैंस की भीड़ जुटी।

इस दौरान हमेशा की तरह ‘संडे दर्शन’ की परंपरा निभाते हुए अमिताभ बच्चन बाहर आए। तभी एक बच्ची सिक्यॉरिटी तोड़कर अमिताभ से हाथ मिलाने के लिए उनके करीब पहुंच गई।

इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है।

अमिताभ लगातार फैन से मिलने से बचते नजर आए और उन्होंने उससे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

अमिताभ लगातार फैन से मिलने से बचते नजर आए और उन्होंने उससे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

बच्ची सिक्यॉरिटी तोड़कर अमिताभ से हाथ मिलाने के लिए उनके करीब पहुंच गई।

बच्ची सिक्यॉरिटी तोड़कर अमिताभ से हाथ मिलाने के लिए उनके करीब पहुंच गई।

सुरक्षा टीम से बच्ची को दूर ले जाने को कहा

वीडियो में देखा जा सकता है की जब महिला प्रशंसक अमिताभ बच्चन के करीब जाने की कोशिश करती है, तब उनके बॉडीगार्ड्स बीच में आकर उसे रोकते हैं। वह लगातार उनसे हाथ मिलाने की कोशिश कर रही थी।

इस दौरान अमिताभ लगातार उससे मिलने से बचते नजर आए और उन्होंने उससे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। वीडियो में एक जगह वे अपनी सुरक्षा टीम को इशारा करके उस महिला को वहां से ले जाने के लिए कहते हुए भी दिख रहे हैं।

जन्मदिन पर जलसा के बाहर जुटी थी फैंस की भीड़

अपने पसंदीदा सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से फैंस मुंबई में जलसा के बाहर पहुंचे थे। प्रशंसक अपने साथ केक, गिफ्ट्स और अमिताभ बच्चन के आइकॉनिक किरदारों वाले पोस्टर्स लेकर आए थे।

फैंस ने उनके लिए एक बड़ा हार भी तैयार किया था, जिसके सामने खड़े होकर अमिताभ ने तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का शुक्रिया अदा किया और फिर अपने घर के अंदर चले गए।

ऐश्वर्या राय समेत कई फिल्मी सितारों ने दी बधाई

जन्मदिन के इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अमिताभ बच्चन को शुभकामनाएं दीं। इनमें चिरंजीवी, प्रभास, कमल हासन, अजय देवगन, काजोल और फराह खान शामिल हैं। अमिताभ बच्चन की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर अमिताभ की पोती आराध्या के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में आएंगे नजर

अमिताभ बच्चन 84 साल की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही में वे फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में नजर आए थे। अब वे इस फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर से इसी रोल को दोहराते हुए दिखाई देंगे। ये खबर भी पढ़ें अमिताभ बच्चन @84: मीम्स से लेकर क्रिप्टिक पोस्ट तक चर्चा:नंबरिंग की गलती पर माफी मांगी; हेल्थ और रिटायरमेंट की अफवाह पर भी सफाई दी

अमिताभ बच्चन आज 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। पांच दशक से लंबे करियर में उन्होंने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका अंदाज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। कभी फैंस उनकी पोस्ट का मतलब खोजते हैं, तो कभी छोटी-सी गलती इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला देती है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *