भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी और शीर्ष वरीय अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कनाडा के ओंटारियो में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने मिस्र की हबीबा रिज्क को 3-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
महिला विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर मौजूद अनाहत ने यह मुकाबला 11-7, 11-5, 6-11, 11-9 से अपने नाम किया। पहले दो गेम आसानी से जीतने के बाद उन्होंने तीसरा गेम गंवाया, लेकिन चौथे गेम में शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
Source link
#Anahat #Singhकय #भरत #क #अनहत #सह #रचग #इतहस #लगतर #दसर #जनयर #वरलड #सकवश #समफइनल #म #बनई #जगह #Anahat #Singh #Enters #World #Junior #Squash #Championship #Semifinals #Eyes #Historic #Title



