Anahat Singh:विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनकर इतिहास रच पाएंगी 18 साल की अनाहत सिंह? खिताब से बस एक जीत दूर – Anahat Singh Reaches World Junior Squash Final, First Indian Since 2005 Joshna Chinappa

Anahat Singh:विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनकर इतिहास रच पाएंगी 18 साल की अनाहत सिंह? खिताब से बस एक जीत दूर – Anahat Singh Reaches World Junior Squash Final, First Indian Since 2005 Joshna Chinappa

भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह वर्ष 2005 में अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अब अनाहत भारत की पहली विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।




Anahat Singh Reaches World Junior Squash Final, First Indian Since 2005 Joshna Chinappa

अनाहत सिंह
– फोटो : PTI


सेमीफाइनल में मिस्र की खिलाड़ी को हराया

शीर्ष वरीयता प्राप्त दिल्ली की अनाहत ने सेमीफाइनल में मिस्र की तीसरी/चौथी वरीय बार्ब सामेह को 11-3, 8-11, 11-4, 11-6 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज अनाहत ने पिछले साल कांस्य पदक जीता था और इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।


Anahat Singh Reaches World Junior Squash Final, First Indian Since 2005 Joshna Chinappa

अनाहत सिंह
– फोटो : PTI


‘फाइनल तक पहुंचकर खुश हूं, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ’

जीत के बाद अनाहत ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। कुछ महीने पहले ब्रिटिश जूनियर ओपन में भी मेरा बार्ब के खिलाफ मुकाबला हुआ था और वह भी काफी करीबी रहा था। इसलिए मुझे पता था कि आज मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले मैच में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा सकी थी, इसलिए आज मैंने खुद को साबित करने की कोशिश की। मैंने चार बार विश्व जूनियर चैंपियनशिप खेली है और पहले क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल में हार चुकी हूं। फाइनल में पहुंचकर मेरे माता-पिता और कोच बहुत खुश हैं, लेकिन टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है।’


Anahat Singh Reaches World Junior Squash Final, First Indian Since 2005 Joshna Chinappa

अनाहत सिंह
– फोटो : ANI


अब खिताब के लिए मिस्र की खिलाड़ी से मुकाबला

फाइनल में अनाहत का सामना मिस्र की दूसरी वरीय रुकय्या सालेम से होगा। अगर वह यह मुकाबला जीतने में सफल रहती हैं तो विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी। भारतीय स्क्वैश के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि होगी और अनाहत के शानदार करियर में एक नया अध्याय जोड़ देगी।


Source link
#Anahat #Singhवशव #जनयर #सकवश #चपयन #बनकर #इतहस #रच #पएग #सल #क #अनहत #सह #खतब #स #बस #एक #जत #दर #Anahat #Singh #Reaches #World #Junior #Squash #Final #Indian #Joshna #Chinappa

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *