Anne Hathaway Baby Bump: हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे जल्द ही तीसरी बार मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट में बेबी बंप के साथ पहुंचीं ऐनी को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उनका बेबी बंप नकली है। अब एक्ट्रेस ने इन लोगों को मजेदार अंदाज में जवाब दिया है।

‘बाल नकली हैं, बेबी बंप असली है’
ऐनी अपनी फिल्म The End of Oak Street के प्रीमियर में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने हैल्टर टॉप और लो-राइज़ जींस पहनी थी। उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। प्रीमियर के बाद कुछ टिकटॉक यूजर्स ने उनके बेबी बंप को फेक बताया। एक यूजर ने लिखा कि यह नकली लग रहा है।
ऐनी ने इस पर कोई लंबी सफाई नहीं दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रीमियर से पहले का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “Fake hair, real bump”, यानी “बाल नकली हैं, बेबी बंप असली है।”
वीडियो में ऐनी के बालों को स्टाइल करके बड़ा पोनीटेल बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ये उनके असली बाल नहीं हैं।
प्रेग्नेंसी को खुलकर एंजॉय कर रही हैं
ऐनी ने कहा कि मैटरनिटी फैशन उनके लिए काफी मजेदार रहा है। अपने बेबी बंप को लेकर उन्होंने कहा कि यह हमेशा नहीं रहने वाला, इसलिए वह इसके हर पल का आनंद ले रही हैं।
43 साल की ऐनी और उनके पति एडम शुलमैन के पहले से दो बेटे हैं। अब दोनों अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
ऐनी ने बताया था कि इस उम्र में दोबारा प्रेग्नेंट होने की उन्हें ज्यादा उम्मीद नहीं थी। इसलिए यह खबर उनके और उनके परिवार के लिए बेहद खुशी की बात है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐनी हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म The Odyssey में नजर आई थीं।


