Anurag Dobhal arrest for accused of attacking cousin in law wife

Anurag Dobhal arrest for accused of attacking cousin in law wife


Anurag Dobhal Arrest: ‘बिग बॉस’ से चर्चा में आए देहरादून के यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवाद में हैं। इस बार उनके चचेरे साले राज सिंह चौहान ने अनुराग और उनके साथियों पर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। राज की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Anurag Dobhal arrest for accused of attacking cousin in law wife

राज सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि वह एक कार कंपनी के शोरूम में काम करते हैं। उनका कहना है कि 5 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे अनुराग कुछ लोगों के साथ शोरूम पहुंचे थे। उस समय काम में व्यस्त होने की वजह से राज ने उनसे बाद में मिलने की बात कही।

राज के मुताबिक, रात करीब 8 बजे जब वह येलो हिल्स कैफे के पास पहुंचे तो अनुराग और उनके साथी वहां कार में बैठे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान अनुराग ने उन्हें धमकाया और कहा कि वह दो हत्याएं कर चुके हैं और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

राज का आरोप है कि इसके बाद अनुराग ने पीछे से उनका गला पकड़ लिया और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब मोबाइल नहीं ले पाए तो उन्होंने अपने साथियों से राज को पीटने के लिए कहा।

राज ने आरोप लगाया कि इसके बाद कई लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई की। उन्हें कार के नीचे डालने की भी कोशिश की गई। आरोप है कि लोहे की किसी चीज से उनके सिर, छाती और मुंह पर वार किए गए। राज का यह भी कहना है कि एक व्यक्ति ने उन्हें चाकू और बंदूक दिखाकर डराया।

राज ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। उनका आरोप है कि उनकी घड़ी और सोने की चेन भी ले ली गई।

फिलहाल पुलिस ने अनुराग डोभाल और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *