Arjun Rampal का 54वां Birthday, Army बैकग्राउंड से निकलकर Bollywood में बनाई पहचान


बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार पर्सनैलिटी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल आज यानी की 26 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता को 25 साल से ज्यादा का समय हो गया था। कभी उन्होंने लगातार फिल्मों का सामना किया, तो कभी आर्थिक तंगी के ऐसे दौर से गुजरे थे कि घर का किराया तक चुकाने में समस्या होती थी। लेकिन अर्जुन रामपाल ने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत और टैलेंड के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।

जन्म और परिवार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 26 नवंबर 1972 में अर्जुन रामपाल का जन्म हुआ था। अर्जुन मिलिट्री बैकग्राउंड की फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह ने भारतीय सेना के लिए पहली आर्टिलरी गन बनाई थी। जब अर्जुन छोटे थे तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। ऐसे में तलाक के बाद अर्जुन रामपाल अपनी मां के साथ रहने लगे थे। अर्जुन रामपाल ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।

मॉडलिंग से की शुरूआत

फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने से पहले अर्जुन रामपाल सक्सेसफुल मॉडल थे। पॉपुलर फैशन डिजाइनर रोहिल बल ने अर्जुन रामपाल को एक पार्टी में देखा था और उनके लुक्स को देखकर काफी इंप्रेस हो गए थे। उन्होंने अर्जुन रामपाल के मॉडलिंग करियर को उन्होंने आगे बढ़ाने में मदद की।

फिल्मी सफर

साल 2001 में अर्जुन रामपाल ने फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल को कई डेब्यू अवॉर्ड्स मिले थे। साल 2008 फिल्म ‘रॉक ऑन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके बाद अभिनेता ने ‘दिल का रिश्ता’, ‘हीरोइन’, ‘डी-डे’, ‘असंभव’, ‘मोक्ष’, ‘दीवानापन’, ‘रा.वन’, ‘रॉय’, ‘डैडी’ और ‘एक अजनबी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

पर्सनल लाइफ

साल 1998 में अर्जुन रामपाल ने सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। कपल की दो बेटियां महिका और मायरा हैं। वहीं शादी के 21 साल बाद साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। 18 जुलाई 2019 को कपल के एक बेटे एरिक के पेरेंट्स बने।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *