Arnab Cyclone Alert | Schools Closed in Chhattisgarh Jharkhand Rain Update

Arnab Cyclone Alert | Schools Closed in Chhattisgarh Jharkhand Rain Update

  • Hindi News
  • National
  • Arnab Cyclone Alert | Schools Closed In Chhattisgarh Jharkhand Rain Update

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Arnab Cyclone Alert | Schools Closed in Chhattisgarh Jharkhand Rain Update

अर्नब तूफान भले ही आंध्र प्रदेश के समुद्री तटों से टकराया हो, लेकिन इसका असर देश के अन्य राज्यों में भी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड में अगले दो दिन मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।

अभी तक इन राज्यों में तेज धूप निकल रही थी, लेकिन अब आसमान में बादल छाए हुए हैं। अगले दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है।

इस तरह बढ़ रहा तूफान अर्नब

अब राज्यों के मौसम का हाल जानिए…

‘अर्नब’ से बदला एमपी का मौसम, सतना-कटनी में बारिश:महाकौशल-विंध्य में 3 दिन बरसात के आसार

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से मध्य प्रदेश का भी मौसम बदल गया है। सतना और कटनी में बारिश हो रही है। महाकौशल और विंध्य में तीन दिन बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं धार और झाबुआ में अचानक तापमान कम होने से ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार को सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान में कल से तेज बारिश की चेतावनी:तूफान के असर से हवा भी चलेगी; रात में सर्दी बढ़ी, पारा 12 डिग्री

राजस्थान में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्बन’ के असर से आधे राज्य में बादल छा सकते हैं।

कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं 30-40KM स्पीड तक तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम का असर 31 अक्टूबर तक राजस्थान में दिखेगा। पूरी खबर पढ़ें…

यूपी में अर्नब तूफान का असर शुरू, लखनऊ में बारिश:3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-ओले भी गिरेंगे, ठंड बढ़ेगी

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर यूपी में भी दिखने लगा है। बुधवार दोपहर लखनऊ और आसपास के जिलों में अचानक मौसम बदल गया।

लखनऊ में बादल छा गए। बारिश हुई। रायबरेली में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज बुधवार को सोनभद्र, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार में अर्नब तूफान का असर, बक्सर में बादल छाए:पटना समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में साइक्लोन ऑर्नब का असर दिखेगा। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब बिहार के मौसम को भी बड़े स्तर पर प्रभावित करने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राज्यभर में 28 अक्टूबर यानी आज से तेज हवा, बारिश और वज्रपात का सिलसिला शुरू होगा। बक्सर में मौसम भी बदल गया है, बादल छाए हैं। 30 अक्टूबर को पटना समेत राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। रायपुर और रायगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, वहीं गरियाबंद में देर रात से लगातार बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर:आज और कल भारी बारिश का अलर्ट; स्कूल बंद

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव झारखंड में बुधवार की सुबह से ही दिखने लगा है। राजधानी रांची में तड़के तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

न केवल राजधानी रांची, बल्कि हजारीबाग, कोडरमा, चाईबासा, देवघर, गिरिडीह, बोकारो सहित तमाम जिलों में घने काले बादल छाए हुए हैं। चक्रवात की गंभीरता को देखते हुए सभी स्कूलों में आज और कल के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में भी दिखेगा तूफान अर्नब का असर, 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर हरियाणा में भी दिख सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने शनिवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, चक्रवात का असर दक्षिणी हरियाणा के जिलों में दिख सकता है। 31 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… ——————–

ये खबर भी पढ़ें…

तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 3 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश में 3 मौतें हुई हैं।

राज्य के 31 घरों को नुकसान पहुंचा। 57 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया है। तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गईं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Arnab #Cyclone #Alert #Schools #Closed #Chhattisgarh #Jharkhand #Rain #Update

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *