Asian Boxing: भारतीय युवा मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन, एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 17 पदक जीते

Asian Boxing: भारतीय युवा मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन, एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 17 पदक जीते

एशियाई मुक्केबाजी अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप में भारत का अभियान कुल 17 पदकों (दो स्वर्ण, सात रजत और आठ कांस्य) के साथ समाप्त हुआ जिसमें लड़कियों ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। अंडर-17 लड़कियों की टीम ने 12 पदक (दो स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य) जीते, जबकि अंडर-17 लड़कों ने एक रजत और चार कांस्य पदक जोड़े।

राखी (46 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की रुखशोनबोनु अहदोवा के खिलाफ आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि नव्या (57 किग्रा) ने जापान की सारा कोनो के खिलाफ 4-0 की जीत दर्ज कर दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। खुशी चंद (48 किग्रा) को जापान की अरिसा योशिनागा से 1-4 से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

लक्ष्य फोगाट स्वर्ण से चूके

दीया (63 किग्रा) और हिमांशी (70 किग्रा) ने भी क्रमशः उज्बेकिस्तान की मेहरिमाख किलिचोवा और करीना इल्मुरातोवा से 0-5 से हारने के बाद रजत पदक जीते। ज्योति (75 किग्रा) कजाखस्तान की डायना नादिरेबेक से 1-4 से हार गईं जबकि वंशिका (80 किग्रा) कजाखस्तान की ही झानसाया येरझान से 0-5 से पराजित हो गईं। गुरसीरत कौर ने 80 से अधिक किग्रा वर्ग में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उज्बेकिस्तान की सोहिबाखोन खुदोयबेरदीवा से 2-3 के करीबी अंतर से हार गईं। लड़कों के फाइनल में लक्ष्य फोगाट (75 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान के मारुफजोन तोशपुलातोव से 0-5 से हारने के बाद रजत पदक के साथ अभियान समाप्त किया।

Source link
#Asian #Boxing #भरतय #यव #मककबज #क #दमदर #परदरशन #एशयई #मककबज #चपयनशप #म #पदक #जत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *