Asian Games 2026 Live:मनु भाकर होंगी एक्शन में, तीरंदाजों की सेमीफाइनल जंग, अभय-अनाहत के गोल्ड मुकाबले – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker In Action, Indian Archers Eye Medals, Squash Finals Today

Asian Games 2026 Live:मनु भाकर होंगी एक्शन में, तीरंदाजों की सेमीफाइनल जंग, अभय-अनाहत के गोल्ड मुकाबले – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker In Action, Indian Archers Eye Medals, Squash Finals Today

06:31 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में मनु भाकर की वापसी, 25 मीटर पिस्टल में शानदार शुरुआत

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मनु भाकर एक बार फिर एक्शन में हैं। वह 25 मीटर पिस्टल की व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम प्रिसिजन स्टेज में निशाना साध रही हैं। मनु ने इस स्पर्धा में अच्छी शुरुआत की है और फिलहाल व्यक्तिगत वर्ग में पांचवें स्थान पर चल रही हैं। उनके साथ ईशा सिंह और राही सरनोबत भी भारतीय चुनौती पेश कर रही हैं। टीम प्रिसिजन स्टेज में भी तीनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Asian Games 2026 Live:मनु भाकर होंगी एक्शन में, तीरंदाजों की सेमीफाइनल जंग, अभय-अनाहत के गोल्ड मुकाबले – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker In Action, Indian Archers Eye Medals, Squash Finals Today

06:30 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत की दोनों कंपाउंड टीमें सेमीफाइनल में, दक्षिण कोरिया से होगी टक्कर

भारत की पुरुष और महिला दोनों कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पुरुष टीम ने भूटान को 235-232 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में उसका सामना दक्षिण कोरिया से होगा। कोरियाई टीम ने क्वार्टर फाइनल में ईरान के खिलाफ 240 में से 239 अंक हासिल किए। महिला टीम को कजाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शुरुआत में तीन अंकों की बढ़त गंवानी पड़ी। हालांकि, भारतीय तीरंदाजों ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 233-230 से अपने नाम किया और सेमीफाइनल का टिकट कटाया। महिला टीम का भी सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से ही सामना होगा। कोरियाई टीम ने टाई-ब्रेकर में थाईलैंड को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

06:28 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सर्फिंग में कमाली और शुगर शांति ने जीती अपनी-अपनी हीट, भारत का शानदार आगाज

सर्फिंग में कल खिलाड़ियों को एक दिन से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा था, जिसके बाद मुकाबले शुरू हुए। हालांकि, इसका असर कमाली मूर्ति और शुगर शांति बनारसे के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा। दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने राउंड-2 की अपनी-अपनी हीट में पहला स्थान हासिल किया। कमाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर की कैमिली मैरी को 7.57-4.50 से हराया। वहीं, शुगर शांति ने चीनी ताइपे की वान-यू चेन को 7.33-5.40 से मात दी। अब पुरुषों के राउंड-2 में सिवराज बाबू भारत की चुनौती पेश करेंगे।

06:28 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: एथलेटिक्स में मंजू रानी को तीसरा कार्ड, अब एक और कार्ड मिला तो होंगी अयोग्य

मंजू रानी को महिलाओं की मैराथन रेस वॉक में तीसरा कार्ड मिल गया है। इसके बाद उन्हें पेनल्टी भी झेलनी होगी। यह भारत की पदक उम्मीदों के लिए बड़ा झटका है। कार्ड और पेनल्टी के बाद मंजू रानी पांचवें स्थान पर खिसक गई हैं। अब उन्हें बेहद सावधानी से आगे बढ़ना होगा, क्योंकि एक और कार्ड मिलने पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

06:26 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में भारत की शानदार शुरुआत, पुरुष-महिला दोनों टीम क्वार्टर फाइनल में

कंपाउंड टीम स्पर्धा के राउंड ऑफ-16 में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुरुष टीम ने यूएई को 235-215 से हराया, जबकि महिला टीम ने मंगोलिया को 238-223 से मात दी। महिला टीम ने 238 अंक के स्कोर के साथ गेम्स रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। इस शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा और अब उसकी नजरें क्वार्टर फाइनल पर हैं। पुरुष टीम भी जीत के साथ अगले दौर में पहुंच गई है।

06:26 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: मंजू रानी चौथे स्थान पर, प्रियंका अयोग्य

महिलाओं की मैराथन रेस वॉक में भारत की शुरुआत मिली-जुली रही है। मंजू रानी फिलहाल चौथे स्थान पर चल रही हैं, लेकिन वह शीर्ष तीन खिलाड़ियों से कुछ पीछे हैं। उन्हें पदक की दौड़ में बने रहने के लिए अब तेज रफ्तार पकड़नी होगी। वहीं प्रियंका को रेस से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उन्हें कुल चार कार्ड मिले, जिसके बाद उनकी चुनौती समाप्त हो गई।

06:25 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: 27 सितंबर का कार्यक्रम

  • सुबह 3:58 बजे – सर्फिंग, महिला शॉर्टबोर्ड राउंड-2: कमाली मूर्ति बनाम कैमिली मैरी (सिंगापुर)
  • सुबह 4:00 बजे – एथलेटिक्स, महिला मैराथन रेस वॉक फाइनल: प्रियंका
  • सुबह 4:00 बजे – एथलेटिक्स, महिला मैराथन रेस वॉक फाइनल: मंजू रानी
  • सुबह 4:45 बजे – तीरंदाजी, पुरुष कंपाउंड टीम राउंड ऑफ-16: साहिल राजेश जाधव, थिरुमुरु गणेश मणिरत्नम, कुशल दलाल बनाम यूएई
  • सुबह 4:45 बजे – तीरंदाजी, महिला कंपाउंड टीम राउंड ऑफ-16: ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, तनिपर्थी चिकिता बनाम मंगोलिया
  • सुबह 4:54 बजे – सर्फिंग, महिला शॉर्टबोर्ड राउंड-2: शुगर शांति बनारसे बनाम वान-यू चेन (चीनी ताइपे)
  • सुबह 5:15 बजे – तीरंदाजी, पुरुष कंपाउंड टीम क्वार्टर फाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • सुबह 5:15 बजे – तीरंदाजी, महिला कंपाउंड टीम क्वार्टर फाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • सुबह 5:30 बजे – सेपकटकरा, महिला डबल्स: भारत बनाम दक्षिण कोरिया
  • सुबह 5:50 बजे – सर्फिंग, पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड-2: सिवराज बाबू बनाम दावूद खदिर (ईरान)
  • सुबह 6:00 बजे – घुड़सवारी, व्यक्तिगत ड्रेसेज फाइनल: हृदय छेड़ा
  • सुबह 6:00 बजे – घुड़सवारी, व्यक्तिगत ड्रेसेज फाइनल: जय सूद
  • सुबह 6:00 बजे – बैडमिंटन, महिला युगल क्वार्टर फाइनल: ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद बनाम पेर्ली टैन-थिनाह मुरलीधरन (मलेशिया)
  • सुबह 6:10 बजे – बैडमिंटन, मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो बनाम फेंग यान झे-हुआंग डोंगपिंग (चीन)
  • सुबह 6:10 बजे – शूटिंग, महिला 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन: ईशा सिंह, मनु भाकर, राही सरनोबत
  • सुबह 6:10 बजे – शूटिंग, महिला 25 मीटर पिस्टल टीम क्वालिफिकेशन: ईशा सिंह, मनु भाकर, राही सरनोबत
  • सुबह 6:30 बजे – शूटिंग, पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: कायनान चेनाई, अहवर रिजवी, शपथ भारद्वाज
  • सुबह 6:30 बजे – शूटिंग, पुरुष ट्रैप टीम क्वालिफिकेशन: कायनान चेनाई, अहवर रिजवी, शपथ भारद्वाज
  • सुबह 6:30 बजे – शूटिंग, महिला ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत
  • सुबह 6:30 बजे – शूटिंग, महिला ट्रैप टीम क्वालिफिकेशन: नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत
  • सुबह 6:30 बजे – कुराश, महिला 57 किग्रा राउंड ऑफ-32: संगीता बनाम चार्मिया क्वेलिनो (फिलीपींस)
  • सुबह 6:55 बजे – कुराश, महिला 57 किग्रा राउंड ऑफ-16: भारती बनाम ताहेरेह अजरपाइवंद (ईरान)
  • सुबह 7:30 बजे – तीरंदाजी, रिकर्व मिश्रित टीम राउंड ऑफ-16: धीरज बोम्मदेवरा-कुमकुम अनिल मोहोड़ बनाम यूएई/नेपाल
  • सुबह 7:30 बजे – तीरंदाजी, कंपाउंड मिश्रित टीम राउंड ऑफ-16: चिकिता तनिपर्थी-साहिल राजेश जाधव बनाम मंगोलिया
  • सुबह 7:30 बजे – नौकायन, गर्ल्स डिंगी/आईएलसीए-4: माही वर्मा
  • सुबह 7:35 बजे – कुराश, पुरुष 90+ किग्रा राउंड ऑफ-16: यश कुमार चौहान बनाम शकरमामद मिर्मामादोव (ताजिकिस्तान)
  • सुबह 7:38 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष डेकाथलॉन 110 मीटर बाधा दौड़: तेजस्विन शंकर, थोफीक नौशाद
  • सुबह 7:50 बजे – कुराश, महिला 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): संगीता, भारती
  • सुबह 8:00 बजे – तीरंदाजी, रिकर्व मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • सुबह 8:00 बजे – तीरंदाजी, कंपाउंड मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • सुबह 8:05 बजे – कुराश, पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल: विशाल
  • सुबह 8:10 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो: तेजस्विन शंकर, थोफीक नौशाद
  • सुबह 8:20 बजे – फेंसिंग, महिला सेबर टीम राउंड ऑफ-16: भारत बनाम इंडोनेशिया
  • सुबह 8:35 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ राउंड-1: संतोष कुमार तमिलारासन
  • सुबह 8:43 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ राउंड-1: यशस पालाक्षा
  • सुबह 9:05 बजे – एथलेटिक्स, महिला 400 मीटर बाधा दौड़ राउंड-1: विथ्या रामराज
  • सुबह 9:10 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन: डेविड सोलोमन पट्टुराज, मुरली श्रीशंकर
  • सुबह 9:13 बजे – एथलेटिक्स, महिला 400 मीटर बाधा दौड़ राउंड-1: अनु राघवन
  • सुबह 9:45 बजे – मुक्केबाजी, पुरुष 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल: अंकुश बनाम सलीमोव नेक्रूज (ताजिकिस्तान)
  • सुबह 9:50 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष डेकाथलॉन पोल वॉल्ट: तेजस्विन शंकर, थोफीक नौशाद
  • सुबह 10:00 बजे – भारोत्तोलन, महिला 69 किग्रा फाइनल: हरजिंदर कौर
  • सुबह 10:45 बजे – तीरंदाजी, पुरुष रिकर्व टीम राउंड ऑफ-16: धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगे बनाम फिलीपींस
  • सुबह 10:45 बजे – तीरंदाजी, महिला रिकर्व टीम राउंड ऑफ-16: अंकिता भक्त, कुमकुम अनिल मोहोड़, कीर्ति शर्मा बनाम मंगोलिया
  • सुबह 11:15 बजे – तीरंदाजी, पुरुष रिकर्व टीम क्वार्टर फाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • सुबह 11:15 बजे – तीरंदाजी, महिला रिकर्व टीम क्वार्टर फाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • सुबह 11:30 बजे – कुराश, महिला 57 किग्रा फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): संगीता/भारती
  • सुबह 11:45 बजे – कुराश, पुरुष 90+ किग्रा फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): यश कुमार चौहान/विशाल
  • दोपहर 12:30 बजे – स्क्वैश, पुरुष एकल फाइनल: अभय सिंह बनाम एनजी ईन यो (मलेशिया)
  • दोपहर 12:30 बजे – वॉलीबॉल, पुरुष प्रारंभिक दौर: भारत बनाम वियतनाम
  • दोपहर 1:30 बजे – स्क्वैश, महिला एकल फाइनल: अनाहत सिंह बनाम सिवसांगरी सुब्रमण्यम (मलेशिया)
  • दोपहर 1:50 बजे – फेंसिंग, महिला सेबर टीम सेमीफाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • दोपहर 2:00 बजे – मुक्केबाजी, महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल: परवीन बनाम खामिदोवा नवबखोर (उज्बेकिस्तान)
  • दोपहर 2:45 बजे – मुक्केबाजी, पुरुष 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल: सचिन बनाम कितामोटो शुनसुके (जापान)
  • दोपहर 3:25 बजे – एथलेटिक्स, महिला लंबी कूद फाइनल: एन्सी सोजन एडापिल्ली, शैली सिंह
  • दोपहर 3:30 बजे – हॉकी, महिला पूल-बी: भारत बनाम सिंगापुर
  • दोपहर 3:35 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष डेकाथलॉन जैवलिन थ्रो: तेजस्विन शंकर, थोफीक नौशाद
  • दोपहर 3:45 बजे – मुक्केबाजी, पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल: नरेंद्र बनाम सेंगटेप अदथापोंग (थाईलैंड)
  • दोपहर 3:55 बजे – एथलेटिक्स, महिला 200 मीटर फाइनल: हरिता भद्रा, उन्नति अयप्पा बोल्लंड
  • शाम 4:05 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष 200 मीटर फाइनल: अनीमेश कुजूर
  • शाम 4:10 बजे – फेंसिंग, महिला सेबर टीम फाइनल (अगर क्वालिफाई किया)
  • शाम 4:15 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष ऊंची कूद फाइनल: सरवेश अनिल कुशारे, आदर्श राम जोति शंकर
  • शाम 4:53 बजे – एथलेटिक्स, महिला 100 मीटर बाधा दौड़ फाइनल: नंदिनी कोंगन
  • शाम 5:06 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष 800 मीटर राउंड-1: मोहम्मद अफसल पुलिक्कलाकथ
  • शाम 5:14 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष 800 मीटर राउंड-1: कृष्ण कुमार
  • शाम 5:40 बजे – एथलेटिक्स, पुरुष डेकाथलॉन 1500 मीटर: तेजस्विन शंकर, थोफीक नौशाद
  • शाम 5:52 बजे – एथलेटिक्स, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल: पारुल चौधरी, अंकिता
  • शाम 6:15 बजे – एथलेटिक्स, महिला 4×100 मीटर रिले राउंड-1: भारतीय टीम

06:23 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: 27 सितंबर को भारत के लिए बड़ा दिन

एशियन गेम्स में रविवार यानी 27 सितंबर का दिन भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है। कई भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए मैदान में उतरेंगे, जबकि कुछ खिलाड़ी फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे। दिन की शुरुआत महिलाओं की मैराथन रेस वॉक से होगी, जहां प्रियंका और मंजू रानी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी।

शूटिंग और तीरंदाजी में भी भारत की नजरें पदक पर रहेंगी। मनु भाकर शूटिंग में एक्शन में होंगी, जबकि भारतीय तीरंदाज कंपाउंड स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें बढ़ा चुके हैं।

भारोत्तोलन में हरजिंदर कौर महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग के फाइनल में उतरेंगी। इसके बाद स्क्वैश में भारत के लिए दो बड़े फाइनल होंगे। अभय सिंह पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में मलेशिया के एनजी ईन यो से भिड़ेंगे, जबकि अनाहत सिंह महिला एकल के फाइनल में सिवसांगरी सुब्रमण्यम के खिलाफ उतरेंगी।

शाम का फोकस एथलेटिक्स पर रहेगा। एन्सी सोजन एडापिल्ली और शैली सिंह महिलाओं की लंबी कूद के फाइनल में पदक के लिए उतरेंगी। वहीं अनीमेश कुजूर पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। महिलाओं की 200 मीटर, पुरुषों की ऊंची कूद, 100 मीटर बाधा दौड़ और 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी भारतीय खिलाड़ी फाइनल में उतरेंगे।

एशियन गेम्स से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें…

06:19 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: मनु भाकर होंगी एक्शन में, तीरंदाजों की सेमीफाइनल जंग, अभय-अनाहत के गोल्ड मुकाबले

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में 27 सितंबर को भारत के लिए कई अहम मुकाबले होंगे। मनु भाकर शूटिंग में उतरेंगी, जबकि भारतीय तीरंदाज सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगे। हरजिंदर कौर भारोत्तोलन में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी। स्क्वैश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के फाइनल मुकाबले होंगे। एथलेटिक्स में भी कई भारतीय पदक की रेस में होंगे।

Source link
#Asian #Games #Liveमन #भकर #हग #एकशन #म #तरदज #क #समफइनल #जग #अभयअनहत #क #गलड #मकबल #Asian #Games #Live #Manu #Bhaker #Action #Indian #Archers #Eye #Medals #Squash #Finals #Today

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *