Assam Flood & Himachal Rain Update

Assam Flood & Himachal Rain Update

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Assam Flood & Himachal Rain Update

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से बने लो प्रेशर और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से गुजरात, बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और पूर्वाेत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। लेकिन यह बारिश अब भी सामान्य से 16.1% कम है।

उत्तर भारत में 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब समेत कई राज्याें में भारी बारिश होगी।

इधर, असम में बाढ़ के हालात अब भी गंभीर हैं, कुछ इलाकों में पानी उतरना शुरू हो गया है। अब तक 66 की मौत हो चुकी है। 7 लाख से ज्यादा लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से शनिवार शाम तक 134 सड़कें बंद रहीं। 30 जुलाई के बीच 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

बिहार के 17 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

सैटेलाइट मैप में देखें, देश में कहां-कहां बादल छाए…

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

गुजरात के सूरत में भारी बारिश के बाद एक पेट्रोल पंप परिसर में बारिश का पानी जमा हो गया।

गुजरात के सूरत में भारी बारिश के बाद एक पेट्रोल पंप परिसर में बारिश का पानी जमा हो गया।

अहमदाबाद में सनथल क्रॉस रोड के पास भारी बारिश के बाद एक व्यक्ति पानी से भरी सड़क से गुजरता हुआ, वह सीने तक पानी में डूबा हुआ है।

अहमदाबाद में सनथल क्रॉस रोड के पास भारी बारिश के बाद एक व्यक्ति पानी से भरी सड़क से गुजरता हुआ, वह सीने तक पानी में डूबा हुआ है।

लाइव अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में कमजोर हुआ मानसून

राजस्थान में मानसून अब कमजोर होने लगा है। शनिवार को कुछ जिलों में धूप रही, जिससे उमस-गर्मी बढ़ गई। जोधपुर संभाग के एरिया में अच्छी बारिश हुई। जालोर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर में 1 से 3 इंच तक बरसात हुई।

सबसे ज्यादा पानी बाड़मेर के सेड़वा में बरसा। वहीं, मौसम विभाग ने 26 जुलाई को 3 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार के 17 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट

बिहार के 17 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 29 जुलाई तक बारिश की संभावना है। बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब तक बिहार में 277.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि अभी तक 442.3 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी। इस प्रकार राज्य में 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

27 जुलाई:

हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात रीजन, ओडिशा के ओरेंज अलर्ट है।

ईस्ट मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

वेस्ट मध्यप्रदेश, वेस्ट राजस्थान, वेस्ट उत्तरप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, तेलंगाना, के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

28 जुलाई:

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

जम्मू-कश्मीर, बिहार, पूर्वोत्तर भारत तथा दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान

Source link
#Assam #Flood #Himachal #Rain #Update

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *