- Hindi News
- National
- Assembly By Election Result 2026 LIVE Update; BJP Congress Prashant Kishor | Bankipur Datia Gujarat Winning Candidates
पटना/भोपाल/अहमदाबाद10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वडोदरा के भवन्स स्कूल में मंजलपुर उपचुनाव की मतगणना जारी है। पटना में जन सुराज के ऑफिस में समर्थक जुटने लगे हैं।
बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की काउंटिंग जारी है। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर 2,319 वोटों के साथ लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। पांचवें राउंड की गिनती के बाद उन्हें 8,971 वोट मिले हैं।
भाजपा के नीरज कुमार को 6,652 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे इस सीट से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।
मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। शुरुआती तीन राउंड में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आगे चल रहे थे। लेकिन चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने करीब 800 वोटों की लीड बना ली है। गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल 9, 877 वोटों से आगे चल रहे हैं।




उपचुनाव नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दतिया में चौथे राउंड के बाद कांग्रेस आगे, प्रत्याशी बोले- 12-15 हजार वोटों से जीतेंगे
दतिया में चौथे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस ने करीब 800 वोटों की बढ़त बना ली है। तीसरे राउंड तक भाजपा बढ़त बनाए हुए थी। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दावा किया कि उनकी जीत तय है और वे 12 से 15 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीतेंगे।

16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रशांत किशोर 5वें राउंड के बाद BJP उम्मीदवार से 2,319 वोट आगे
जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और बढ़ा ली है। ताजा रुझानों के मुताबिक उन्हें 5वें राउंड के बाद कुल 8,971 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 6,652 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर 2,319 वोटों से आगे चल रहे हैं।
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बांकीपुर में चौथे राउंड के बाद प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर में चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। प्रशांत किशोर 1145 वोटों से आगे चलकर रहे हैं।
चौथे राउंड का रिजल्ट-
प्रशांत किशोर- जनसुराज- 6269 वोट नीरज सिन्हा- बीजेपी- 5124 वोट रेखा गुप्ता- राजद- 884
50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंजलपुर में BJP के सतीश पटेल 12,401 वोटों से आगे
गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा रुझानों के मुताबिक उन्हें 21,216 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 8,815 वोट मिले हैं। सतीश पटेल 12,401 वोटों से आगे चल रहे हैं।
55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रशांत किशोर के पास 197.99 करोड़ की संपत्ति

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 197.99 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है, लेकिन उनके नाम पर कोई कार नहीं है। हलफनामे के अनुसार उनके पास 22.19 करोड़ रुपए की चल और 73.87 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी जाह्नवी दास के पास 89.51 करोड़ रुपए की चल और 12.42 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।
05:20 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जन सुराज पार्टी के पटना ऑफिस में समर्थकों का जुटना शुरू
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जन सुराज पार्टी के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जीत का भरोसा जताया।
05:06 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
दतिया में तीसरे राउंड की गिनती के बाद BJP सिर्फ 139 वोटों से आगे
दतिया उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड में कांग्रेस को 4998 और भाजपा को 4262 वोट मिले। अब भाजपा की कुल लीड घटकर 139 वोट रह गई है।
आजाद समाज पार्टी को इस राउंड में 1344 वोट मिले। पहले राउंड में भाजपा के आशुतोष तिवारी को 4441 वोट, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3532 वोट मिले थे। भाजपा 909 वोटों से आगे थी। दूसरे राउंड में कांग्रेस भाजपा से आगे रही, लेकिन कुल बढ़त भाजपा के पास बनी रही।
04:55 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
नरोत्तम मिश्रा ने बोले- दतिया में बीजेपी ही जीतेगी
04:53 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
पटना में भाजपा कार्यकर्ता कई किलो लड्डू तैयार करवा रहे
बिहार के पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों से पहले जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत की उम्मीद में कार्यकर्ता कई किलो लड्डू तैयार करवा रहे हैं। हालांकि, शुरुआती रुझानों में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं।
04:44 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
बांकीपुर: दो राउंड की गिनती पूरी, प्रशांत किशोर 1161 वोटों से आगे
बांकीपुर में दो राउंड की गिनती पूरी हो गई है। प्रशांत किशोर को 3795 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 2634 वोट मिले हैं और वे 1161 वोटों से पीछे चल रहे हैं। RJD की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।

04:40 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
दतिया, मध्य प्रदेश: 15 राउंड में होगी काउंटिंग, मैदान में 21 उम्मीदवार
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो चुकी है और अब EVM के वोटों की गिनती चल रही है। मतगणना 15 राउंड में होगी। इसके लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। इनमें 20 टेबल EVM और एक टेबल पोस्टल बैलट के लिए है। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं।
मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है। इनके अलावा किन्नर संजना समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि घनश्याम सिंह दतिया राजघराने से आते हैं।
04:40 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
बांकीपुर, बिहार: EVM की गिनती जारी, प्रशांत किशोर पर नजर
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पटना के ए.एन. कॉलेज में जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो चुकी है और अब EVM के वोटों की गिनती चल रही है। यहां 14 टेबल पर 31 राउंड में मतगणना होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
यहां 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे चर्चित मुकाबला जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा के बीच है। हर राउंड के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे और दोपहर तक अंतिम परिणाम आने की उम्मीद है।
04:39 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
मंजलपुर, गुजरात: EVM के वोट गिने जा रहे, 19 राउंड में पूरी होगी काउंटिंग
मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना वडोदरा के भवन्स स्कूल में जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी होने के बाद EVM के वोटों की गिनती चल रही है। दोपहर तक हार-जीत की तस्वीर साफ होने की संभावना है। मुख्य मुकाबला भाजपा के सतीश गोविंदभाई पटेल और कांग्रेस के भिखाभाई रबारी के बीच है।
मतगणना 19 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए 14 EVM टेबल और एक पोस्टल बैलट टेबल बनाई गई है। 260 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
04:39 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
दतिया में सबसे ज्यादा, बांकीपुर में सबसे कम वोटिंग हुई

तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। इस बार तीनों सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम वोटिंग दर्ज की गई। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 2023 विधानसभा चुनाव में 81.61% मतदान हुआ था, जबकि उपचुनाव में यह घटकर 71.44% रह गया।
गुजरात की मंजलपुर सीट पर 2022 विधानसभा चुनाव में 59.58% वोटिंग हुई थी, जो इस बार 37.05% रही। वहीं, बिहार की बांकीपुर सीट पर 2025 विधानसभा चुनाव में 41.39% मतदान हुआ था, जबकि उपचुनाव में 34.3% वोट पड़े। इस तरह तीनों सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई।
Source link
#Assembly #Election #Result #LIVE #Update #BJP #Congress #Prashant #Kishor



