Bawana School Girl Harassment Case

Bawana School Girl Harassment Case

  • Hindi News
  • National
  • Bawana School Girl Harassment Case | Cab Driver Arrested Under POCSO Act

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
Bawana School Girl Harassment Case

दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल में तीन साल की नर्सरी छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल में काम करने वाले कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और कई बार उसे गलत तरीके से छुआ। बच्ची की मां ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा तो उससे इस बारे में पूछा।

बच्ची ने मां को स्कूल में आने वाले एक ‘बुरे अंकल’ के बारे में बताया, जो उसे चॉकलेट देते थे। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता सकी, इसलिए उसके माता-पिता ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी।

CCTV और फोटो दिखाने पर आरोपी की पहचान

24 अगस्त को स्कूल प्रशासन ने बच्ची को कई लोगों की तस्वीरें और CCTV फुटेज दिखाए। बच्ची ने इनमें आरोपी कैब ड्राइवर की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई।

पुलिस ने इसके बाद आरोपी को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले आठ महीने से स्कूल में कैब ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था।

सीढ़ियों के नीचे ले जाकर गलत हरकत का आरोप

पुलिस अधिकारी ने बताया, “CCTV फुटेज में आरोपी स्कूल परिसर में जेब में चॉकलेट रखकर घूमता दिख रहा है। आरोप है कि जब बच्ची वॉशरूम गई, तब वह उसके पीछे गया। उसने बच्ची को चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की।”

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, फोन में आरोपी के कई छोटे बच्चों को चॉकलेट देते हुए वीडियो मिले हैं।

पुलिस अब इन वीडियो में दिख रहे दूसरे बच्चों की पहचान करने में जुटी है, ताकि उन्हें जरूरी काउंसलिंग दी जा सके। जांच के तहत स्कूल का CCTV फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Source link
#Bawana #School #Girl #Harassment #Case

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *