- Hindi News
- National
- Bhaskar Updates Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय कहानियों की वैश्विक पहचान और भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान नेटफ्लिक्स ने ‘नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव’ की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि भारत में अपने अगले दशक की शुरुआत के साथ वह देश की नई पीढ़ी के स्टोरीटेलर्स और क्रिएटिव टैलेंट को तैयार करने के लिए मल्टीफेज इन्वेस्टमेंट करेगी।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस- फुकेट से आ रहे प्लेन में 5 मिनट तक झटके लगे, 4 क्रू मेंबर्स को रीढ़ और गर्दन में चोट

एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट मंगलवार को टर्बुलेंस का शिकार हो गई। करीब पांच मिनट तक झटके लगे। इस दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे गिर गया था। घटना में कुल 17 लोग घायल हुए, जिनमें 4 क्रू मेंबर्स और 13 यात्री शामिल थे।
नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि कुछ क्रू मेंबर्स को रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से और गर्दन में चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
एअर इंडिया के अनुसार, 5 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे तक सभी 13 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 4 क्रू मेंबर्स का इलाज अभी भी जारी है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास लैंडमाइन धमाके में दो सैनिक घायल

बुधवार शाम जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास लैंडमाइन धमाके में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक मेंढर सेक्टर के कांगा गली में लैंडमाइन को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसमें धमाका हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों को तुरंत इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया।अधिकारियों ने बताया कि सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को लैंडमाइन दिखी थी, जिसके बाद विस्फोटक डिवाइस को डिफ्यूज करने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया।
15 अगस्त से विदेशी संपत्ति घोषित करने की नई योजना

सरकार 15 अगस्त से छोटे करदाताओं के लिए ‘विदेशी संपत्ति घोषणा योजना’ (फास्ट-डीएस) शुरू करेगी। ऐसे करदाता, जिन्होंने विदेश में बैंक अकाउंट, संपत्ति की जानकारी आयकर रिटर्न में नहीं दी वे इसका खुलासा कर सकेंगे। इसकीआखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 रहेगी।
योजना 1 करोड़ रुपए तक की अघोषित विदेशी आय या 5 करोड़ रु. तक की विदेशी संपत्ति वाले करदाताओं पर लागू होगी। इसका नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी हो सकता है।
Source link
#Bhaskar #Updates #Breaking #News #Dainik #Bhaskar #Live #Updates #August #Rajasthan #Bihar #Delhi



