Bhojshala Case Live: भोजशाला पर आ सकता है हाईकोर्ट का फैसला; इंदौर और धार में बढ़ाई गई सुरक्षा

Bhojshala Case Live: भोजशाला पर आ सकता है हाईकोर्ट का फैसला; इंदौर और धार में बढ़ाई गई सुरक्षा

01:06 PM, 15-May-2026

एएसआई के 2003 के आदेश को रद्द करने की मांग

 धार भोजशाला मामले में आज फैसला आ सकता है। इस मौके पर हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से वकील विनय जोशी ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 2022 से चल रही है। दोपहर 2:30 बजे तक फैसला आने की उम्मीद है। एएसआई ने 2100 पन्नों का विस्तृत सर्वेक्षण किया है, जिसकी रिपोर्ट इस मामले में महत्वपूर्ण रहेगी। उनका कहना है कि  एएसआई का 2003 का आदेश रद्द किया जाना चाहिए। देवी की प्रतिमा को ब्रिटिश संग्रहालय से वापस लाया जाना चाहिए। 

01:00 PM, 15-May-2026

अदालत का जो भी फैसला आए। सब मिलकर उसका सम्मान करें-जगदीश देवड़ा,उपमुख्यमंत्री


                                                 
                

                                                 
                मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भोजशाला मंदिर-कमल मौला मस्जिद परिसर विवाद पर कहा कि वे अदालत के फैसले का स्वागत करेंगे। धार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी पक्षों से अपील की है कि  अदालत का जो भी फैसला आए। सब मिलकर उसका सम्मान करें। 
                                                 
                

                                                 
                

12:51 PM, 15-May-2026

24 दिन चली सुनवाई

भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट में 24 दिन सुनवाई चली। कोर्ट ने पांच याचिकाएं सुनी और फैसला सुरक्षित रखा था, जो दोपहर बाद सुनाया जाएगा।

11:52 AM, 15-May-2026

इंदौर के राजवाड़ा में भी फोर्स की तैनाती

Bhojshala Case Live: भोजशाला पर आ सकता है हाईकोर्ट का फैसला; इंदौर और धार में बढ़ाई गई सुरक्षा

इंदौर के राजवाड़ा में सुरक्षा बढ़ाई गई
– फोटो : अमर उजाला

इंदौर हाईकोर्ट में धार भोजशाला को लेकर फैसला आ सकता है। इसको देखते हुए इंदौर के राजवाड़ा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। 

11:18 AM, 15-May-2026

धार में सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू

कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने जिलेभर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने होटल और लॉज संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे आने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह आदेश 5 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगा।

10:58 AM, 15-May-2026

धार शहर पुलिस छावनी में तब्दील हुआ

धार शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। धार में एसटीएफ सहित 1200 का पुलिसबल तैनात किया गया हैं। धार, झाबुआ, बड़वानी सहित इंदौर से पुलिस बल धार पहुंच चुका है। दो एएसपी, 15 एसडीओपी, पांच डीएसपी सहित दो दर्जन थाना प्रभारी के हाथों में पूरा जिम्मा दिया गया है। धार में पूर्व में पदस्थ रह चुके अधिकारियों को बुलाया गया हैं,क्योंकि ये अधिकारी शहर के गली मोहल्ले  से लेकर कॉलोनियों की बसाहट को अच्छी तरीके से जानते है। शहर की ऊंची इमारतों पर हाई राइज बिल्डिंग के तहत जवान लगाए गए हैं। 

09:19 AM, 15-May-2026

Dhar Bhojshala Case Live Updates in Hindi: हिंदू पक्ष ने भोजशाला को बताया मंदिर

6 से 9 अप्रैल तक हिंदू पक्ष की ओर से विष्णु शंकर जैन, विनय जोशी और मुख्य याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने हाईकोर्ट में भोजशाला को मंदिर बताते हुए अपने तर्क रखे। पक्ष की ओर से एएसआई सर्वे, ऐतिहासिक दस्तावेज, मंदिर स्थापत्य के अवशेष, स्तंभ, शिलालेख और देवी सरस्वती से जुड़े प्रतीकों को साक्ष्य के रूप में पेश किया गया।

याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि ब्रिटिशकालीन गजेटियर और इतिहासकारों के दस्तावेजों में भोजशाला को मां सरस्वती का मंदिर और विद्या केंद्र बताया गया है। साथ ही परिसर में संस्कृत और प्राचीन नागरी लिपि के शिलालेख मिलने और वसंत पंचमी सहित अन्य अवसरों पर लंबे समय से पूजा-अर्चना की परंपरा होने का हवाला भी दिया गया। हिंदू पक्ष ने अदालत में कहा कि परिसर के कई संरचनात्मक तत्व इस्लामी स्थापत्य से पहले के हैं, जो मंदिर स्वरूप की ओर संकेत करते हैं। इस मामले में मुख्य याचिका के साथ चार अन्य याचिकाएं और एक अपील भी क्लब की गई थीं।

 

09:19 AM, 15-May-2026

Dhar Bhojshala Case Live Updates in Hindi: साल 2022 में शुरू हुआ था भोजशाला विवाद

धार की विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले की जड़ साल 2022 में पड़ी थी, जब रंजना अग्निहोत्री और उनके साथियों ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में भोजशाला का धार्मिक स्वरूप तय करने और हिंदू समाज को पूर्ण पूजा अधिकार देने की मांग की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान साल 2024 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने भोजशाला परिसर का 98 दिन तक वैज्ञानिक सर्वे किया था। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट ने दिनभर निर्बाध पूजा-अर्चना की अनुमति दी थी।

 

08:57 AM, 15-May-2026

Bhojshala Case Live: भोजशाला पर आ सकता है हाईकोर्ट का फैसला; इंदौर और धार में बढ़ाई गई सुरक्षा

मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला और कमाल मौला मस्जिद मामले में आज 15 मई को बड़ा फैसला आ सकता है। इस मामले को लेकर लंबे समय से सुनवाई चल रही थी और अब इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच द्वारा फैसला सुनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के वकील और हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मामले में पांच याचिकाओं और तीन इंटरवेंशन आवेदन पर सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

वीडियो जारी कर की शांति बनाए रखने की अपील

मामले में याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में सभी समुदायों से अपील की गई है कि न्यायपालिका पर सभी को भरोसा है और जो भी फैसला आए, उसे स्वीकार किया जाए। साथ ही कहा गया कि शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी का कर्तव्य है।

डीजीपी और धार एसपी से कानून व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह

याचिकाकर्ता पक्ष ने मध्य प्रदेश के डीजीपी और धार एसपी से भी अपील की है कि फैसले को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। मामले की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और अधिवक्ता विनय जोशी ने भी लोगों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

Source link
#Bhojshala #Case #Live #भजशल #पर #आ #सकत #ह #हईकरट #क #फसल #इदर #और #धर #म #बढई #गई #सरकष

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *