राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 11 अगस्त को भी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 11 अगस्त को विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। इसमें एमपीबीएसई, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं। सोमवार को भी शहर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।
Source link
#Bhopal #News #भपल #म #कल #भ #सकल #क #छटट #भर #बरश #क #करण #शकष #वभग #क #फसल



