Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में फूटा कलेश, रो पड़ीं लव गिल; बिग बॉस के बड़े ट्विस्ट से आसिफ के सिर सजा ताज

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में फूटा कलेश, रो पड़ीं लव गिल; बिग बॉस के बड़े ट्विस्ट से आसिफ के सिर सजा ताज


Bigg Boss 20 का घर हर दिन नए हंगामे और ट्विस्ट का गवाह बन रहा है. लेकिन आज का एपिसोड सिर्फ लड़ाई-झगड़े का नहीं, बल्कि बर्थडे सेलिब्रेशन, तानों की बरसात, कैप्टेंसी की जंग और अजीबोगरीब ड्रामे से भरा रहा. कहीं कनिका के बर्थडे पर आम्रपाली की कन्फ्यूजन दिखी, कहीं कैप्टेंसी टास्क के बाद लव गिल के आंसू निकल पड़े, तो कहीं काजी और गुल्लू का अलग ही फन अंदाज देखने को मिला. यानी एक ही एपिसोड में ड्रामा, इमोशन, झगड़ा और फुल ऑन एंटरटेनमेंट देखने को मिला.

कनिका मान का बर्थडे: आम्रपाली की कन्फ्यूजन

आज घर में कनिका मान का बर्थडे था और सभी घरवालों ने उन्हें बधाई दी. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा आम्रपाली दुबे की रही. आम्रपाली काफी कन्फ्यूज नजर आईं कि वह कनिका को विश करें या नहीं. वह अपने ग्रुप में बैठकर स्काउट, यंग और लव से बार-बार पूछती दिखीं कि 'क्या करूं, विश कर दूं?' हालांकि काफी सोच-विचार के बाद आखिरकार उन्होंने कनिका को हैप्पी बर्थडे बोल ही दिया.

दूसरी तरफ, आसिफ ने अपने खास शायराना अंदाज में कनिका को विश करके माहौल को हल्का बनाया. लेकिन लव गिल ने अपने अंदाज में चुटकी ली. लव ने कनिका पर तंज कसते हुए कहा, “आज तुम्हारा बर्थडे है, तो मैंने सोचा थोड़ा मेकअप करके तैयार हो जाऊं, यह तुम्हारे लिए मेरी तरफ से गिफ्ट होगा.”

झाडू लगाने पर भिड़ीं माही विज और उदिति

घर के काम को लेकर एक बार फिर बहस देखने को मिली. उदिति ने माही विज को उनकी झाड़ू लगाने की ड्यूटी याद दिलाई. लेकिन माही को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. वह उदिति से चिढ़ती दिखीं और उन्हें पूरी तरह इग्नोर करने लगीं. बस इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और किचन एरिया का माहौल गर्म हो गया.

कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल, रोई लव गिल

आज के एपिसोड का असली क्लेश कैप्टेंसी की रेस को लेकर हुआ. घर में एक टास्क हुआ, जिसमें प्रायोरिटी लिस्ट के हिसाब से घरवालों की तस्वीरें लगानी थीं. इस लिस्ट को तय करने के चक्कर में कंटेस्टेंट्स के बीच अंदरूनी झगड़े खुलकर सामने आ गए और घर दो गुटों में बंटता नजर आया.

टास्क खत्म होने के बाद लव गिल काफी परेशान हो गई और रोने लगीं. स्काउट जब उनसे बात करने पहुंचे, तो लव ने टालते हुए कहा कि उन्हें खाना बनाना है. इस पर स्काउट का पारा चढ़ गया और वह गुस्से में भड़कते हुए बोले, “किसे भूख लगी है इस घर में? मुझे बताओ!” स्काउट के इस गुस्से ने माहौल को और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया.

View on Instagram

Bigg Boss के ट्विस्ट के बाद Asif बने घर के नए कैप्टन

कैप्टेंसी टास्क में असली ड्रामा और सबसे बड़ा ट्विस्ट तब देखने को मिला जब बिग बॉस ने अपनी चाल चल दी. टास्क के दौरान लव गिल ने अपनी प्रायोरिटी लिस्ट में आसिफ खान को 5वें नंबर पर रखा था. लेकिन यहां बिग बॉस ने पूरा गेम ही घुमा दिया. बिग बॉस ने 1 से 7 की लिस्ट के बगल में कुछ 'हिडन नंबर्स' रखे हुए थे.

जब उन छिपे हुए नंबर्स का हिसाब सामने आया, तो आसिफ और उदिति के बीच का मुकाबला बिल्कुल बराबरी (टाई) पर आकर अटक गया. इसके बाद बिग बॉस ने आखिरी फैसला लेने की पूरी कमान लव गिल के हाथ में सौंप दी कि वह आसिफ और उदिति में से किसे घर का कैप्टन चुनना चाहती हैं.

लव ने बिना देर किए सीधे आसिफ खान का नाम ले लिया. लव के इस आखिरी वार ने पूरे घर को चौंका दिया और इस तरह बिग बॉस के जबरदस्त ट्विस्ट के बाद आखिरकार आसिफ खान के सिर इस हफ्ते की कैप्टेंसी का ताज सज गया.

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में फूटा कलेश, रो पड़ीं लव गिल; बिग बॉस के बड़े ट्विस्ट से आसिफ के सिर सजा ताज
काजी तौकीर – फोटो इंस्टाग्राम

काजी बने स्कूल के 'चपरासी', गुल्लू संग बने 'दुबई के शेख'

इन सभी झगड़ों के बीच काजी तौकीर का एक बेहद अनोखा और मजेदार रूप देखने को मिला. काजी बिग बॉस के घर में रखे एक डमी पैंथर (पुतले) को हाथ में उठाकर पूरे घर में घूमते रहे और उसी से बातें करने लगे. काजी ने खुद को घर का 'चपरासी' बताते हुए कहा, “प्रिंसिपल तो अपने कामों में बिजी रहता है, लेकिन चपरासी को सब पता होता है… मैं इस स्कूल का चपरासी हूं”

इतना ही नहीं, आगे चलकर काजी और गुल्लू 'दुबई के शेख' के गेटअप में तैयार हुए और पूरे घर में जमकर नाचते-गाते दिखे. दोनों की इस मस्ती ने कुछ पलों के लिए घर के तनाव को पूरी तरह गायब कर दिया.

काजी तौकीर, लव गिल - फोटो इंस्टाग्राम
काजी तौकीर, लव गिल – फोटो इंस्टाग्राम

आज के एपिसोड ने छोड़े नए सवाल

कुल मिलाकर आज का एपिसोड बिग बॉस के घर में कई नए ड्रामे छोड़ गया. जहां एक तरफ टास्क की वजह से लव और स्काउट के बीच तकरार और दूरी दिखने लगी है, वहीं माही और उदिति की कोल्ड वॉर अब खुलकर सामने आ चुकी है. आने वाले दिनों में देखना होगा कि इस कैप्टेंसी टास्क की आग घर में और कितना बड़ा बवाल खड़ा करती है.

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर के जाने के बाद फिर चर्चा में #MeToo: तनुश्री दत्ता बोलीं-'किसी के मर जाने से उसके पुराने गुनाह माफ नहीं हो जाते'

The post Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में फूटा कलेश, रो पड़ीं लव गिल; बिग बॉस के बड़े ट्विस्ट से आसिफ के सिर सजा ताज appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *