Bigg Boss 20: मैं गे रहना पसंद करूंगा… आम्रपाली दुबे को इस कंटेस्टेंट ने सरेआम किया रिजेक्ट, शुरू होने से पहले ही खत्म हुआ लव एंगल

Bigg Boss 20: मैं गे रहना पसंद करूंगा… आम्रपाली दुबे को इस कंटेस्टेंट ने सरेआम किया रिजेक्ट, शुरू होने से पहले ही खत्म हुआ लव एंगल



Bigg Boss 20: मैं गे रहना पसंद करूंगा… आम्रपाली दुबे को इस कंटेस्टेंट ने सरेआम किया रिजेक्ट, शुरू होने से पहले ही खत्म हुआ लव एंगल

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में इन दिनों किसका नाम किसके साथ जुड़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. अभी तक गुल्लू और कनिका मान की जोड़ी को लेकर बातें हो रही थीं, लेकिन अब आम्रपाली दुबे और रोहेद भी इस मजेदार लिस्ट में आ गए हैं. मामला तब शुरू हुआ जब आम्रपाली ने रोहित को लेकर ऐसी फिक्र दिखाई कि कनिका खुद को रोक नहीं पाईं और उन्हें 'भाभी' कहकर चिढ़ा दिया. इसके बाद रोहेद का एक ऐसा बयान सामने आया, जो काफी हैरान करने वाला है. आखिर आम्रपाली और रोहेद के बीच चल क्या रहा है और रोहेद ने ऐसा क्या कह दिया, आइए बताते हैं.

'मेरे रोहेद को चोट न लगे' – आम्रपाली की फिक्र

दरअसल, घर में जब स्काउट रोहेद खान को बॉक्सिंग सिखा रहे होते हैं, तब आम्रपाली दुबे वहां से गुजरती हैं. आम्रपाली वहां गुल्लू और कनिका से बात करते हुए कहती हैं, "मैं बाथरूम से निकली और निकलते-निकलते बोली कि स्काउट सिखा देना, लेकिन देखना मेरे रोहेद को चोट न लगे."

आम्रपाली की यह बात सुनते ही कनिका मान उन्हें चिढ़ाते हुए तुरंत 'भाभी' कह देती हैं. इस पर आम्रपाली हंसते हुए मना करती हैं और कहती हैं, "भाभी मत बोलो यार! मेरी एक ही ननद है, उसके अलावा मैं किसी को बर्दाश्त नहीं करूंगी." इतना कहकर आम्रपाली वहां से मुस्कुराते हुए चली जाती हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: क्या आम्रपाली दुबे के बालों में पड़ गईं जूं? वायरल वीडियो देख ट्रोल्स बोले- बिग बॉस, जल्दी मेडिकर शैम्पू भेजो…

'मैं गे रहना पसंद करूंगा' – रोहेद खान

आम्रपाली के वहां से जाने के बाद कनिका बताती हैं, "कल मैंने रोहित से पूछा था कि क्या आपको आम्रपाली पसंद हैं?" इस पर पास खड़ी माही विज तुरंत बताती हैं कि रोहित ने क्या जवाब दिया था. माही के मुताबिक, रोहित ने कहा था, "मैं गे रहना पसंद करूंगा!"

हालांकि, यह सारी बातें और कमेंट्स घर में सिर्फ मस्ती-मजाक के मूड में किए गए थे. लेकिन रोहेद खान के इस तीखे जवाब ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींच लिया है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Upcoming Promo: कैप्टन बने हो, बादशाह नहीं… युंग की धमकियों पर भड़कीं कनिका मान, बोलीं- जी-हजूरी नहीं होगी

आखिर कौन हैं रोहेद खान?

रोहेद खान ऑस्ट्रियन-अफगानी मूल के एक इंटरनेशनल मॉडल, प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट (कराटे ब्लैक बेल्ट) और बॉलीवुड एक्टर हैं. वे कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' में विलेन के रोल में नजर आए थे और अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी काम कर चुके हैं. अपनी जबरदस्त फिजिक और किलर लुक्स की वजह से वे इस सीज़न के काफी पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं.

The post Bigg Boss 20: मैं गे रहना पसंद करूंगा… आम्रपाली दुबे को इस कंटेस्टेंट ने सरेआम किया रिजेक्ट, शुरू होने से पहले ही खत्म हुआ लव एंगल appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *