Bigg Boss 20 : वो 10 सेकंड जिसने चैंपियन मैरी कॉम को तोड़ दिया, दर्दनाक चोट से करियर पर पड़ा बड़ा असर, Bigg-boss Hindi News


मैरी कॉम ने हाल ही में अपनी इंजरी के बारे में बात की और बताया कि कैसे एक चोट से उन्हें करियर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 

बिग बॉस 20 में मैरी कॉम बतौर कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। मैरी कई बार शो में अपनी बॉक्सिंग जर्नी के बारे में बात करती दिखी हैं। अब हाल ही में मैरी ने काजी से बात करते हुए अपनी इंजरी के बारे में बात की। मैरी ने बताया कि कैसे एक इंजरी की वजह से वह 3-3.5 साल तक फाइट नहीं कर पाई हैं।

मैरी की वो इंजरी जिससे उन्हें हुआ काफी नुकसान

दरअसल, काजी, मैरी से उनकी इंजरी के बारे में पूछते हैं। वह पूछते हैं कि क्या करियर में कभी उन्हें कोई इंजरी हुई है तो इस पर मॉरी ने बताया कि एक बार उनके पैर में इंजरी हो गई थी और इस वजह से 10 सेकेंड में उनकी फाइट को रोकना पड़ा था।

3.5 साल तक फाइट नहीं लड़ी

मैरी ने बताया कि उसके बाद उन्होंने 3.5 साल तक कोई फाइट नहीं लड़ी और फिर अब उम्र की सीमा के कारण वह फाइट नहीं कर सकती हैं।

मैरी ने बताई अपनी अचीवमेंट्स

मैरी फिर अपनी अचीवमेंट्स के बारे में बताती हैं। वह कहती हैं कि विदेश में 5 और भारत में 1 वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीते हैं और एक भारत में जीता था। इसके अलावा उन्होंने 6 नेशनल टाइटल भी जीते हैं।

काजी बोले आप पर भारत को गर्व

इस पर काजी, मैरी को मोटिवेट करते हुए बोलते हैं कि उन पर पूरे भारत को गर्व है।

मैरी को अफसोस मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर पाई

बता दें कि इससे पहले कनिका मान से बात करते हुए मैरी बोली थीं कि उन्हें काफी शर्म आती है कि वह अपने राज्य मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर पाई हैं। वह बोली थीं, मैं मणिपुर की सेफ्टी के लिए कुछ नहीं कर सकती हूं। मणिपुर में कई ट्राइब्ल हैं और वहं यूनिटी होनी चाहिए। सबको शांति और प्यार से रहना चाहिए।

मैरी बोलीं मैं पावरफुल नहीं हूं

मैरी ने फिर कहा था, ‘मैं लेकिन क्या कर सकती हूं। मैं हेल्पलेस हूं। मैं पावरफुल नहीं हूं। मैंने अपने देश के लिए काफी किया है, लेकिन अपने राज्य के लिए मैं कुछ नहीं कर पाई हूं। मुझे काफी शर्म आती है।’

मैरी ने आगे कहा था, ‘मणिपुर में इतना कुछ हो गया, मैं कुछ नहीं कर पाई। दुख होता है। लेकिन मैं इतनी पावरफल भी नहीं हूं कि मैं वहां के लिए कुछ कर पाऊं।’

इस पर कनिका ने उन्हें कहा था कि वह जरूर कर पाएंगी। उन्होंने मैरी की इस सोच पर उनकी तारीफ भी की थी कि कैसे वह अपने राज्य के बारे में इतना सोच रही हैं



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *