Bigg Boss 20: सलमान ने की गुल्लू-कनिका की तारीफ, घर में हुई वाइल्ड कार्ड नकुल ढुल की एंट्री; बोले – 'रेडी टू फायर'

Bigg Boss 20: सलमान ने की गुल्लू-कनिका की तारीफ, घर में हुई वाइल्ड कार्ड नकुल ढुल की एंट्री; बोले – 'रेडी टू फायर'


वीकेंड का वार पर जहां एक तरफ घरवालों पर सलमान खान के गुस्से की गाज गिरी, वहीं दूसरी तरफ कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे जिन्होंने अपनी समझदारी और सोलो गेम से भाईजान का दिल जीत लिया. इसके साथ ही घर में एक और वाइल्ड कार्ड की एंट्री ने पूरे गेम का माहौल पूरी तरह बदल दिया.

Bigg Boss 20: सलमान ने की गुल्लू-कनिका की तारीफ, घर में हुई वाइल्ड कार्ड नकुल ढुल की एंट्री; बोले – 'रेडी टू फायर'
कनिका मान, गुल्लू – फोटो इंस्टाग्राम

गुल्लू और कनिका के गेम से खुश दिखे सलमान खान

पूरे हफ्ते के ड्रामे के बीच सलमान खान ने गुल्लू और कनिका मान की जमकर तारीफ की. सलमान ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि वे घर में किसी झुंड का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह 'सोलो' और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ खेल रहे हैं.

सलमान ने साफ कहा, “इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप स्क्रीन पर कम दिख रहे हैं या ज्यादा, जरूरी यह है कि आप अकेले अपने दम पर गेम खेल रहे हैं और आपका कॉन्फिडेंस साफ नजर आता है.” सलमान के इन अल्फाजों ने दोनों कंटेस्टेंट्स का हौसला दोगुना कर दिया.

View on Instagram

घर में वाइल्ड कार्ड नंबर 2: नकुल ढुल की धांसू एंट्री

मनीष गोयल के बाद अब शो में दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की धमाकेदार एंट्री हो गई है. सोशल मीडिया सेंसेशन नकुल ढुल ने बिग बॉस के स्टेज पर धमाकेदार दस्तक दी.

आते ही नकुल ने सलमान खान के सामने अपने तेवर साफ कर दिए. उन्होंने सीना ठोककर कहा – “रेडी टू फायर भाई! जो मेरे दिल में होता है, वही सीधे मेरी जुबान पर आता है.” नकुल के इस बेबाक अंदाज ने साफ कर दिया है कि वह घर के अंदर किसी से दबने या संभलकर खेलने नहीं आए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि नकुल की इस एंट्री के बाद घर के अंदर कौन सा नया धमाका होता है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'लॉलीपॉप' और 'C का बटन' पर भड़के सलमान, यंग-स्काउट की लगाई क्लास; अमन गांधी की एक लाइफ खत्म!

The post Bigg Boss 20: सलमान ने की गुल्लू-कनिका की तारीफ, घर में हुई वाइल्ड कार्ड नकुल ढुल की एंट्री; बोले – 'रेडी टू फायर' appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *