Bigg Boss 20 House Inside Video: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 20 बहुत जल्द फैंस के बीच नए कंटेस्टेंट लिस्ट के साथ मसाला परोसने के लिए तैयार है। शो की तैयारियां पूरी हो चुकी है और वो इनसाइड तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ चुकी है जिसका हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार था। ये वीडियो हैं बिग बॉस हाउस के अंदर की, जिसने फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है।

Bigg Boss 20 का नया घर लगभग 10000 स्कवेयर फीट एरिया में बना हुआ है। पूरे घर में 104 कैमरे लगाए गए हैं जो 24*7 हर एंगल से कंटेस्टेंट पर नजर रखेंगे। दिलचस्प बात ये है कि करीब 19 साल तक बिग बॉस के घर को डिजाइन करने वाले ओमंग कुमार की जगह अब डिजाइनर वर्षा जैन ने जिम्मेदारी संभाली है।
घर के इंटीरियर की बात करें तो ये पहले के सभी सीजन से काफी अलग देखने को मिल रहा है। मिनिमलस्टिक डिजाइन के बीच कई हिस्सों में जानवरों और अलग-अलग जीवों से जुड़े डिजाइन एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं।
घर का गार्डन एरिया इस सीजन की खास जगहों में से एक है। यहां शार्क थीम पर आधारित स्विमिंग पूल तैयार किया गया है। इसके साथ ही ‘बिग बॉस 20’ के घर में लिविंग रूम हमेशा से सबसे महत्वपूर्ण जगहों में रहा है और इस बार भी इसे खास अंदाज में डिजाइन किया गया है। यहां सामान्य सोफा मौजूद है, लेकिन इसके अलावा 12 लोगों के बैठने वाला बड़ा डाइनिंग टेबल भी रखा गया है।
इस बार किचन को फूड ट्रक की थीम दी गई है। हालांकि यह असली फूड ट्रक नहीं है। किचन टेबल के नीचे दो पहिए लगाए गए हैं और ऊपर ‘बीबी फूड ट्रक’ लिखा बैनर नजर आता है। इसके मुकाबले बेडरूम को ज्यादा आरामदायक रूप देने की कोशिश की गई है। बेडरूम में 17 प्रतियोगियों के लिए बेड की व्यवस्था है।


