Bigg Boss 20 Live:सलमान के सामने ही रिया अहीर और लव गिल में शुरू हुई बहस, आज से शुरू हाेगा रियलिटी शो – Bigg Boss 20 Live: Contestants Entry Salman Khan Show Latest Updates

Bigg Boss 20 Live:सलमान के सामने ही रिया अहीर और लव गिल में शुरू हुई बहस, आज से शुरू हाेगा रियलिटी शो – Bigg Boss 20 Live: Contestants Entry Salman Khan Show Latest Updates

08:39 PM, 06-Sep-2026

दो दशक से जारी है सफर

बिग बॉस के सफर को इस साल 20 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस रियलिटी शो की शुरुआत नवंबर 2006 में हुई थी। पहला सीजन अरशद वारसी ने होस्ट किया था। वहीं, राहुल रॉय विनर बने थे।

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर एक साथ छह अलग-अलग भाषाओं में होगा। ‘बिग बॉस’ फ्रैंचाइजी के 20 साल पूरे होने के मौके पर यह भारतीय रियलिटी टीवी इतिहास में पहली बार हो रहा है। 

 

06:41 PM, 06-Sep-2026

रिया अहीर भी पहुंचीं बिग बॉस 20 के मंच पर

एक और वीडियो सामने आया है। इसमें रिया अहीर मंच पर सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि रिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं। नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस वैन रोकने के बाद वे काफी चर्चा में आईं। सामने आए वीडियो में रिया और लव गिल के बीच बहस हो रही है।

 

06:38 PM, 06-Sep-2026

मैरी कॉम की हुई ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री?

रियलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन में भारत की मशहूर बॉक्सर और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम भी नजर आने वाली हैं। वे छह बार की वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान उनका परिचय देते दिख रहे हैं। हालांकि, नाम और चेहरा अभी रिवील नहीं किया है।

 

05:08 PM, 06-Sep-2026

कई चर्चित चेहरों की शो में हिस्सा लेने की चर्चा

‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, मैरी कॉम, अरिश्फा खान और ईसा रेखी समेत कई चर्चित चेहरों के शामिल होने की चर्चा है।

 

05:06 PM, 06-Sep-2026

माही विज लेंगी शो में हिस्सा?

जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें शो की एक प्रतिभागी नजर आ रही हैं, हालांकि फेस रिवील नहीं किया गया है। कमेंट बॉक्स में फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये माही विज हैं। 

 

05:02 PM, 06-Sep-2026

सलमान खान स्वैग से करेंगे प्रतिभागियों का स्वागत

Bigg Boss 20 Live:सलमान के सामने ही रिया अहीर और लव गिल में शुरू हुई बहस, आज से शुरू हाेगा रियलिटी शो – Bigg Boss 20 Live: Contestants Entry Salman Khan Show Latest Updates

सलमान खान
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstar

बतौर होस्ट ‘बिग बॉस 20’ शो की कमान संभालने वाले दबंग खान सलमान पहले ही अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे राउंड हैट पहने ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

04:34 PM, 06-Sep-2026

कब और कहां देखें शो?

इस रियलिटी शो का प्रीमियर आज रविवार से कलर्स पर होगा। इसके अलावा इसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

टेलीविजन पर यह शो हर रात साढ़े दस बजे से प्रसारित होगा। वहीं, ओटीटी पर यह हर दिन रात नौ बजे स्ट्रीम होगा।

04:28 PM, 06-Sep-2026

Bigg Boss 20 Live: सलमान के सामने ही रिया अहीर और लव गिल में शुरू हुई बहस, आज से शुरू हाेगा रियलिटी शो

दर्शकों के बीच रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की खूब लोकप्रियता रही है। अब तक इसके 19 सीजन आ चुके हैं। वहीं, 20वां सीजन आज 06 सितंबर से शुरू हो रहा है। कुछ नए नियमों और नई थीम के साथ शो का सफर बस कुछ देर में शुरू होगा। 



Source link
#Bigg #Boss #Liveसलमन #क #समन #ह #रय #अहर #और #लव #गल #म #शर #हई #बहस #आज #स #शर #हग #रयलट #श #Bigg #Boss #Live #Contestants #Entry #Salman #Khan #Show #Latest #Updates

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *