Bigg Boss 20 Promo: कप्तानी की भूख में हैवान बने घरवाले, काजी से भिड़ंत में औंधे मुंह गिरीं मैरी कॉम और कनिका, कहा – ‘पता नहीं कौन सी दुश्मनी…'

Bigg Boss 20 Promo: कप्तानी की भूख में हैवान बने घरवाले, काजी से भिड़ंत में औंधे मुंह गिरीं मैरी कॉम और कनिका, कहा – ‘पता नहीं कौन सी दुश्मनी…'


Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस के घर में राशन को लेकर एक बार फिर जबरदस्त हंगामा देखने को मिलने वाला है. नए प्रोमो में घरवालों के बीच राशन और कप्तानी की दावेदारी को लेकर ऐसा टास्क होता नजर आ रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट एक-दूसरे के बैग से राशन निकालकर फेंकते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान काजी का मैरी कॉम और कनिका के साथ जोरदार टकराव हो जाता है. मामला इतना बढ़ता है कि कनिका और मैरी कॉम लड़खड़ाकर गिर जाती हैं.

राशन के साथ कप्तानी की दावेदारी भी दांव पर

प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस की आवाज से होती है. बिग बॉस कहते हैं कि आज के टास्क में राशन के साथ एक बहुत जरूरी चीज शामिल है और वह है कप्तानी की दावेदारी, यानी घरवालों के लिए यह सिर्फ राशन जुटाने का टास्क नहीं है, बल्कि कप्तानी तक पहुंचने का रास्ता भी है.

बिग बॉस के ऐलान के बाद घर के सभी सदस्य एक्टिव हो जाते हैं. कंटेस्टेंट अपने.अपने बैग में राशन भरने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. लेकिन जैसे-जैसे टास्क आगे बढ़ता है, घरवालों के बीच मुकाबला काफी आक्रामक होता नजर आता है.

काजी ने मैरी कॉम और कनिका के बैग से फेंका राशन

काजी राशन टास्क के दौरान मैरी कॉम और कनिका के बैग से राशन निकालकर फेंकते नजर आते हैं. काजी के इस अंदाज से मैरी कॉम नाराज हो जाती हैं और चिल्लाकर कहती हैं,

“आप हमारे पीछे क्यों पड़े हो.”

मैरी कॉम की बात पर काजी उन्हें समझाते हुए कहते हैं, “मैरी कॉम, ये गेम है, कुछ पर्सनल नहीं है.” हालांकि, उनकी यह सफाई मैरी कॉम और कनिका का गुस्सा शांत करती नजर नहीं आती. वहीं कनिका काजी को रोकते हुए कहती हैं, “स्टॉप इट.” इसके बाद टास्क के दौरान स्थिति और बिगड़ती दिखाई देती है.

कनिका और मैरी कॉम लड़खड़ाकर गिरीं

प्रोमो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा तब आता है, जब कनिका और मैरी कॉम लड़खड़ाकर गिर जाती हैं. दोनों के गिरने के बाद घर के दूसरे सदस्य भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते दिखाई देते हैं. काजी के साथ मौजूद गुल्लू उन्हें समझाते हुए कहते हैं, “भाई, आराम से.” इस पर काजी अपनी सफाई देते हुए कहते हैं, “भाई, मैंने नहीं किया भाई.”.

वहीं कनिका का गुस्सा भी साफ दिखाई देता है. वह चिल्लाते हुए कहती हैं,

“यहां 36 लोग हैं, पता नहीं कौन सी दुश्मनी निभा रहा है.”

कनिका की यह बात सुनकर माहौल और ज्यादा गर्म होता नजर आता है.

ये भी पढ़ें: क्या निरहुआ को डेट कर रही हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस ने खोला भोजपुरी इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों का राज

पूरे घर में मची राशन के लिए छीना – झपटी

प्रोमो में सिर्फ काजी और मैरी कॉम या कनिका के बीच ही टकराव नहीं दिखता. टास्क के दौरान लगभग पूरा घर राशन के लिए एक-दूसरे से भिड़ता नजर आता है. कंटेस्टेंट एक-दूसरे के बैग से राशन निकालकर फेंकने की कोशिश करते हैं.

Bigg Boss 20 Promo: कप्तानी की भूख में हैवान बने घरवाले, काजी से भिड़ंत में औंधे मुंह गिरीं मैरी कॉम और कनिका, कहा – ‘पता नहीं कौन सी दुश्मनी…'
बिग बॉस 20 प्रोमो, फोटो AI

कहीं कोई अपने बैग को बचाता नजर आता है, तो कहीं दूसरा कंटेस्टेंट सामने वाले का राशन छीनने की कोशिश करता दिखाई देता है. ऐसे में राशन बचाने और ज्यादा से ज्यादा राशन हासिल करने की होड़ में घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है.

लव के हाथ में फटा राशन का बैग

इसी बीच प्रोमो में लव भी राशन निकालने की कोशिश करती दिखाई देती हैं. वह काफी जोर लगाकर बैग से राशन निकालती हैं, लेकिन इसी दौरान राशन का बैग ही फट जाता है. इसके बाद टास्क की अफरा.तफरी और भी बढ़ती नजर आती है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss Highlights: गुल्लू के हाथ लगी स्पेशल पावर, नॉमिनेशन में दोस्ती की बलि, आम्रपाली-उदिति ने खोले डेटिंग के राज

The post Bigg Boss 20 Promo: कप्तानी की भूख में हैवान बने घरवाले, काजी से भिड़ंत में औंधे मुंह गिरीं मैरी कॉम और कनिका, कहा – ‘पता नहीं कौन सी दुश्मनी…' appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *