Bikes Comparison:नई Pulsar N160 4v या Apache Rtr 160 4v, किसमें ज्यादा पावर? देखें कीमत से फीचर्स तक तुलना – Bajaj Pulsar N160 4v Vs Tvs Apache Rtr 160 4v: Which Bike Offers More Power, Features?

Bikes Comparison:नई Pulsar N160 4v या Apache Rtr 160 4v, किसमें ज्यादा पावर? देखें कीमत से फीचर्स तक तुलना – Bajaj Pulsar N160 4v Vs Tvs Apache Rtr 160 4v: Which Bike Offers More Power, Features?

Best 160cc Bike: 160cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में मुकाबला अब तेज हाे गया है। बजाज ने अपनी नई पल्सर N160 को नए 4-वॉल्व (4V) इंजन और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ अपडेट कर दिया है। पल्सर के टॉप वेरिएंट में अब गूगल मैप्स मिररिंग वाला TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और चार राइड मोड्स दिए गए हैं। आइए समझते हैं कि Bajaj Pulsar N160 4V और TVS Apache RTR 160 4V में से कौन सी बाइक आपके लिए ज्यादा पैसा वसूल साबित हो सकती है।


इंजन और पावर में कौन आगे?


  • नई पल्सर N160 4V में 164.5cc का सिंगल-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,500rpm पर 18.5hp की पावर और 8,000rpm पर 14.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

  • वहीं अपाचे RTR 160 4V में 159.9cc का सिंगल-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9,250rpm पर 17.55hp की पावर और 7,500rpm पर 14.73Nm का टॉर्क देता है।

  • यानी पीक पावर के मामले में नई पल्सर N160 4V आगे है। हालांकि, टॉर्क की बात करें तो अपाचे RTR 160 4V का आंकड़ा थोड़ा ज्यादा है।


वजन और फ्यूल टैंक


  • नई पल्सर N160 4V का वजन 151kg है। यह Apache RTR 160 4V की तुलना में थोड़ी भारी है।

  • अपाचे में 12-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बड़े फ्यूल टैंक का फायदा लंबी दूरी के सफर में मिलता है। इसके कारण इस सेगमेंट की मोटरसाइकिलों के मुकाबले करीब 100 किमी अतिरिक्त रेंज मिल सकती है, जो रोजाना इस्तेमाल और लंबे सफर के लिहाज से महत्वपूर्ण अंतर है।


टायर और ब्रेकिंग में क्या अंतर?


  • दोनों मोटरसाइकिलों में डुअल-चैनल ABS दिया गया है, लेकिन इनके टायर और ब्रेकिंग सेटअप में अंतर है। पल्सर N160 4V में 100/80-17 फ्रंट और 130/70R17 रियर टायर मिलते हैं। इसमें फ्रंट में 300mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक दिया गया है।

  •  वहीं अपाचे RTR 160 4V में 90/90-17 फ्रंट और 130/70R17 रियर टायर मिलते हैं। इसमें फ्रंट में 270mm और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। यानी Pulsar N160 4V में फ्रंट डिस्क का आकार बड़ा है, जबकि अपाचे RTR 160 4V में रियर डिस्क थोड़ी बड़ी है। हालांकि, दोनों मोटरसाइकिलों में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।


नई पल्सर में मिलते हैं ज्यादा नए फीचर्स


  • नई पल्सर N160 4V के टॉप वेरिएंट में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें Google Maps मिररिंग वाला टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

  • इसके अलावा बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल और चार राइडिंग मोड दिए गए हैं। इन फीचर्स के चलते नई पल्सर N160 4V सिर्फ इंजन पावर के मामले में ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी ज्यादा आधुनिक नजर आती है।


वेरिएंट और कीमत में कौन किफायती?


  • नई पल्सर N160 4V को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः ₹1.33 लाख और ₹1.42 लाख है।

  • वहीं अपाचे RTR 160 4V के चार वेरिएंट उपलब्ध हैं। इसकी कीमत ₹1.19 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होकर ₹1.39 लाख एक्स-शोरूम तक जाती है।

  • इस हिसाब से शुरुआती कीमत के मामले में Apache RTR 160 4V ज्यादा किफायती है। वहीं नई Pulsar N160 4V ज्यादा कीमत के साथ ज्यादा पावर और टॉप वेरिएंट में नए फीचर्स का फायदा देती है।


कौन-सी बाइक बेहतर?


  • अगर आपकी प्राथमिकता कम शुरुआती कीमत है, तो अपाचे RTR 160 4V एक मजबूत विकल्प है। इसमें चार वेरिएंट मिलते हैं और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख है।

  • वहीं अगर आप ज्यादा पीक पावर, नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गूगल मैप्स मिररिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और चार राइडिंग मोड जैसे फीचर्स चाहते हैं, तो नई Pulsar N160 4V ज्यादा आकर्षक विकल्प बनती है। यानी दोनों बाइक्स की अपनी खूबियां हैं। फैसला आपके बजट और आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करेगा।

Source link
#Bikes #Comparisonनई #Pulsar #N160 #य #Apache #Rtr #कसम #जयद #पवर #दख #कमत #स #फचरस #तक #तलन #Bajaj #Pulsar #N160 #Tvs #Apache #Rtr #Bike #Offers #Power #Features

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *