![]()
मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र की कचनारा चौकी प्रभारी भीम सिंह राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी प्रभारी भाजपा नेता शरद जैन के जन्मदिन समारोह में फिल्मी गीत ‘तेरे जैसा यार कहां’ गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक रूप से एक राजनीतिक नेता के जन्मदिन समारोह में पुलिस अधिकारी की मौजूदगी और उनके गाना गाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गौशाला में आयोजित हुआ था जन्मदिन समारोह जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता शरद जैन का जन्मदिन 12 अगस्त को था। इस अवसर पर गौधाम गौविज्ञान गौशाला, चौबीसा मगरा, संजीत में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में लोग और मेहमान मौजूद थे। बुधवार रात सामने आए वीडियो में कचनारा चौकी प्रभारी भीम सिंह राठौर मंच पर फिल्मी गीत गाते दिखाई दे रहे हैं। माला पहनाते और फोटो खिंचवाते भी नजर आए जन्मदिन समारोह से जुड़े अन्य वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें चौकी प्रभारी भीम सिंह राठौर भाजपा नेता शरद जैन को माला पहनाते और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर होने के बाद पुलिस अधिकारी की राजनीतिक कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चौकी प्रभारी बोले- वीडियो पिछले साल का वीडियो को लेकर जब चौकी प्रभारी भीम सिंह राठौर से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इसे पिछले साल का वीडियो बताया। उन्होंने फोन पर कहा कि यह गौशाला का वीडियो है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि वीडियो गौशाला में आयोजित भाजपा नेता के जन्मदिन समारोह का है, तो उन्होंने कहा, “हां, तो गौशाला में ही जन्मदिन मनाया गया था।” वीडियो की तारीख को लेकर सवाल हालांकि चौकी प्रभारी वीडियो को पिछले साल का बता रहे हैं, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि वायरल वीडियो 12 अगस्त को आयोजित जन्मदिन समारोह का ही है। जन्मदिन कार्यक्रम से जुड़े अन्य वीडियो में भी चौकी प्रभारी की मौजूदगी और भाजपा नेता के साथ उनकी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। ऐसे में वीडियो के समय और कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से जांच की जरूरत सामने आ रही है।
Source link
#BJP #नत #क #जनमदन #म #चक #परभर #मदसर #म #मच #पर #तर #जस #यर #कह #गत #दख #अधकर #बल #यह #गशल #क #करयकरम #थ #VIDEO #पछल #सल #क #ह #Mandsaur #News


