Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज


बॉलीवुड के शहंशाह यानी की अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेता माने जाते हैं। उन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे पर भी फैंस का मनोरंजन किया है और आज भी यह सिलसिला जारी है। अमिताभ बच्चन को बड़े पर्दे पर राज करते हुए करीब साढ़े पांच दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अमिताभ बच्चन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 11 अक्टूबर 1942 को अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था, जोकि मशहूर कवि थे और साहित्य की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी। अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज से बी.एससी में ग्रेजुएशन किया। फिर वह नौकरी की तलाश में कोलकाता आ गए। यहं पर उन्होंने शॉ वैलेस, बर्ड एंड कंपनी और आईसीएआई कंपनी में नौकरी की थी।

फिल्मी सफर

मुंबई आने के बाद अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए संघर्ष करने लगे। उन्होंने साल 1969 में आई फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। वहीं शुरूआत के दिनों में अमिताभ की हाइट और आवाज का फिल्ममेकर्स और एक्टर्स मजाक उड़ाया करते थे। वहीं उनको अपनी आवाज की वजह से ‘ऑल इंडिया रेडियो’ में जॉब के लिए रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।

वहीं हाइट ज्यादा होने की वजह से अमिताभ के साथ कई अभिनेत्रियां काम नहीं करना चाहती थीं। जिस कारण उनके हाथ से कई फिल्में निकल गईं। लेकिन बाद में उनकी आवाज ही उनकी पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई। अमिताभ की आवाज को खूब पसंद किया जाने लगा। आज भी फैंस अमिताभ बच्चन के अभिनय के अलावा उनकी आवाज के कायल हैं।

‘सदी के महानायक’

अभिनेता को पहली बड़ी पहचान साल 1971 में राजेश खन्ना के साथ आई फिल्म ‘आनंद’ से मिली। हालांकि इसमें अमिताभ बच्चन सपोर्टिंग रोल में थे, लेकिन यह फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। फिर साल 1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ से वह रातों-रात स्टार बन गए।

इसके बाद साल 1975 में फिल्म ‘दीवार’ और ‘शोले’ ने अमिताभ बच्चन के स्टारडम को बढ़ा दिया। फिर उन्होंने ‘कुली’, ‘डॉन’, ‘त्रिशूल’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘अभिमान’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लावारिस’, ‘बागवान’, ‘पीकू’, ‘पा’ जैसी फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करते चले गए। वहीं साल 2019 में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि एक रेडियो चैनल द्वारा कराए गए सर्वे में उनको ‘सदी के महानायक’ का टाइटल मिला था। उनको अन्य स्टार्स की तुलना में सबसे अधिक वोट मिले थे।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *