bollywood wrap up war of words going on between kangana ranaut and ramdev


बॉलीवुड रैप-अप: आज का दिन फिल्मी गलियारों में तीखे बयानों, राजनीतिक-मनोरंजन के तड़के और बड़ी फिल्मों की घोषणाओं से गुलजार रहा। एक तरफ मुंबई में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने कॉमेडियन समय रैना ने अपने पुराने विवादों पर तंज कसकर वाहवाही लूटी, तो दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रणबाली’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई, जो बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की ‘नई नवेली’ से टकराएगी। इसके अलावा स्वामी रामदेव द्वारा ‘जवानी और अतीत’ पर उठाए सवालों पर कंगना रनौत का तीखा पलटवार, ‘कॉकटेल 2’ के बाद रश्मिका-शाहिद के नए प्रोजेक्ट्स और ‘दृश्यम 3’ की ताजा हलचलों ने दिन भर सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रखा।

Bollywood news 1- अंकित बालियान

Bollywood news 2- कंगना रनौत 

Bollywood news 3- समय रैना 

Bollywood news 4- रणबाली

Bollywood news 5- दृश्यम 3

इसे भी पढ़ें: ‘क्या वह मेरे बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके थे’? Baba Ramdev की ‘जवानी’ वाली टिप्पणी पर Kangana Ranaut का पलटवार

अंकित बालियान की शामली में हत्या

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की शामली

में जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई

पुलिस पुरानी रंजिश, चुनावी प्रतिद्वंद्विता और 

सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के दावे की जांच कर रही है

35 वर्षीय अंकित बालियान शामली कोतवाली क्षेत्र स्थित

 एक जिम में वर्कआउट करने के बाद बाहर आए थे। 

जब वह अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे, तभी तीन से 

चार हथियारबंद बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। 

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हमलावरों ने करीब 18 से 20 राउंड गोलियां चलाईं

कई गोलियां लगने के कारण अंकित गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े, 

जिसके बाद हमलावर मौके से आसानी से फरार होने में कामयाब रहे

 अंकित का सबसे लोकप्रिय गाना ‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ था,

 जिसे यूट्यूब पर 54 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके थे

 बंदूक और हिंसा की पृष्ठभूमि पर बना उनका यह गाना

 आज वास्तविक जीवन की एक दुखद घटना में बदल गया

कंगना रनौत और स्वामी रामदेव के बीच छिड़ी जुबानी जंग

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने योग गुरु स्वामी रामदेव

 की ‘जवानी और चरित्र’ वाली टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है। 

कंगना ने रामदेव के योग से अंडरवियर-बनियान बेचने वाले 

बिजनेस की ओर रुख करने पर निशाना साधा और 

उनके अतीत से जुड़े बयानों पर सख्त आपत्ति जताई

अब कंगना रनौत ने एक बार फिर से बाबा रामदेव पर जोरदार पलटवार किया

और कहा, ‘क्यों वो मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटक हुए थे?’

कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए बाबा रामदेव ने हाल ही में ओछा कहा था

समय रैना और CM देवेंद्र फडणवीस का वीडियो वायरल

मुंबई में आयोजित एक महाराष्ट्र साइबर जागरूकता कार्यक्रम

 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कॉमेडियन समय रैना को सम्मानित किया 

स्टेज पर सम्मान लेते समय रैना ने अपने पुराने ‘India’s Got Latent’ 

विवाद और पुलिस से जुड़ी पुरानी खींचतान पर मजाकिया तंज कसा। 

उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है जब साइबर सेल ने किसी

 कॉमेडियन को कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि बधाई देने के लिए बुलाया है

फिल्म ‘रणबाली’ की नई रिलीज डेट का ऐलान

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद पहली

 बार एक साथ आ रही फिल्म ‘रणबाली’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। 

यह हिस्टोरिकल-एक्शन ड्रामा अब 16 अक्टूबर, 2026 को 

सिनेमाघरों में रिलीज होगा, बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला 

यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ से होने जा रहा है!

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और आगामी फ्रेंचाइजी फिल्मों का बज

सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह बना हुआ है

‘दृश्यम 3’ और अन्य बड़ी फिल्मों की प्री-प्रोडक्शन तैयारियों और

 स्टारकास्ट को लेकर आज दिन भर बी-टाउन में काफी गॉसिप्स और चर्चाएं देखने को मिलीं

Entertainment News Hindi Today
only at Prabhasakshi
  



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *